Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिवाली पर खुशी मुखर्जी ने सड़क में किया हंगामा:पुलिस वाले से हुआ झगड़ा, सड़क पर फेंके पटाखे, कार में टक्कर लगने से शुरू हुआ विवाद

1 year ago

26

0

अपने बोल्ड कपड़ों के चलते सुर्खियों और विवादों में रहने वालीं खुशी मुखर्जी का दिवाली पर जमकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन्होंने रोड में हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच उनकी पुलिस वाले से भी बहस हो गई। खुशी के झगड़े का वीडियो अब सामने आ चुका है, जिसमें वो सड़क में पटाखे फेंकती और बहस करती दिख रही हैं। मुंबई के लोकल पोर्टल मुंबई टीवी द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें खुशी मुखर्जी पटाखे की दुकान में खड़ी झगड़ती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला इलाके का है। वीडियो में खुशी चिल्ला-चिल्लाकर कार में टक्कर लगने की बात कह रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की ब्लू मर्सडीज सेडान भी दिख रही है। वीडियो में उन्होंने कहा, सबको दिवाली मनाना है, मेरी गाड़ी ठोक कर चला गया और तुमको पटाखा बेचना है। वेंडर ने दी धमकी, कहा- मार खाकर जाएगी वीडियो में खुशी के हंगामे के बीच पटाखा वेंडर, साथ खड़े शख्स से कह रहा है, इसको समझाओ, इसका ज्यादा हो रहा है, मार खा कर जाएगी यहां से। इस पर एक्ट्रेस ने चिल्लाकर कहा, वो मेरी गाड़ी ठोककर गया, ये सब यही थें। इस पर वेंडर ने कहा, हमने ठेका लिया है क्या आपकी गाड़ी का। पुलिस से भी हुई खुशी की बहस हंगामे के बीच मौके पर मौजूद एक पुलिस वाले ने बहस रोकने की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस उन्हीं पर भड़क गईं और चिल्लाते हुए कहा, ये लोग जो करते हैं वो चलता है। मेरी गाड़ी ठोक कर गया रिक्शा वाला, आपका 100 नंबर नहीं लगता है। मेरी गाड़ी क्यों ठुकी। ये कहते हुए खुशी दुकान से पटाखे उठाकर रोड में फेंकने लगीं। वेंडर बार-बार एक्ट्रेस से कहता रहा कि उनका नुकसान न किया जाए, लेकिन एक्ट्रेस लगातार हंगामा करती रहीं। फिलहाल इस मामले में कोई लीगल एक्शन नहीं लिया गया है। बता दें कि इससे पहले खुशी मुखर्जी अपनी एक ड्रेस के चलते विवादों से घिर गई थीं।
Click here to Read More
Previous Article
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स:शो के प्रोमो में तुलसी से कहा- जय श्री कृष्णा
Next Article
बिग बॉस-19ः हिना खान ने टास्क को कहा फिक्स:मेकर्स पर नॉमिनेशन तय करने के आरोप लगाए, कहा- शो का जादू वाकई खो गया है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment