Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिवाली 2025; पटाखे फोड़ते हुए जल गए थे अमिताभ बच्चन:फिल्म शराबी की शूटिंग में आई दिक्कत, जेब में छिपाना पड़ा हाथ; वही स्टाइल हो गया फेमस

1 year ago

36

0

आज दिवाली के खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ा वो किस्सा, जब उन्होंने दिवाली मनाते हुए एक बार अपना हाथ जला लिया था। इसके बाद वो दो महीनों तक अपने हाथ का अंगूठा मूव नहीं कर पाए थे। साल 1984 में अमिताभ बच्चन फिल्म शराबी की शूटिंग कर रहे थे। इसी समय दिवाली पड़ी थी। दिवाली सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने पटाखे फोड़े थे, जिससे उनका हाथ जल गया था। जब फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की गई, तब अमिताभ के हाथ का इलाज चल रहा था। जब वो सेट पर पहुंचे तो पटाखे से आई चोट साफ नजर आ रही थी। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहता ने उन्हें सुझाव दिया कि वो अपना हाथ पैंट के जेब में डालकर छिपा लें। अमिताभ ने उनकी सलाह मानी और वही किया। फिल्म शराबी में वैसे तो अमिताभ ने मजबूरी में पैंट की जेब में हाथ डाला था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो यही स्टाइल काफी पॉपुलर हो गया और बाद में ये उनका स्टाइल स्टेटमेंट बना। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट के जरिए ये भी बताया था कि जब उनका हाथ जला था, तो वो 2 महीनों तक अपना अंगूठा मूव नहीं कर सके थे। दिवाली में पड़ोसियों से करते थे कॉम्पिटिशन अमिताभ बच्चन ने एक बार कौन बनेगा करोड़पति में दिवाली से जुड़ी मजेदार याद भी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि बचपन में वो पटाखे फोड़ने के मामले में पड़ोस में रहने वाले बच्चों से कॉम्पिटिशन किया करते थे। बिग बी ने कहा था, 'जब मैं बड़ा हुआ और पैसे मिले, तो हमने बहुत सारे पटाखे फोड़ने के लिए खरीदने शुरू कर दिए। हम उन्हें छत में फोड़ते थे। वहां कॉम्पिटिशन हुआ करता था, क्योंकि हमारे पड़ोस के बच्चे भी छत में पटाखे फोड़ते थे। वहां मुकाबला होता था कि किसका पटाखा ज्यादा शोर करता है। अगर वो (पड़ोसी) 4 फोड़ते थे, तो हम 5। ऐसा रात भर चलता था।'
Click here to Read More
Previous Article
तलाक की अफवाहों के बीच हंसिका मोटवानी ने बदला सरनेम:एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नाम में जोड़ा एक एक्ट्ररा ‘N’
Next Article
दिवाली में बॉलीवुड सेलेब्स के यादगार किस्से:पटाखों की वजह से जले थे माधुरी दीक्षित के बाल, पिता के ठीक होने पर प्रियंका ने मनाई दिवाली

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment