Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिवाली 2025ः अमिताभ बच्चन ने दी फैंस को शुभकामनाएं:अक्षय कुमार से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने दिवाली के खास मौके पर शेयर कीं पोस्ट

1 year ago

29

0

दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स लगातार फैंस और करीबियों को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिवाली की बधाइयां दी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर फैंस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- "दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं।" अक्षय कुमार ने भी एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसके साथ लिखा, हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। इस दिवाली आपको मिले प्यार, रोशनी और हंसी-खुशी की सौगात। हैप्पी दिवाली। ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा है, "आप और आपके अपने लोगों के चारों ओर प्यार, रोशनी और सकारात्मकता बनी रहे। सभी खूबसूरत लोगों को हैप्पी दिवाली।" जल्द ही फिल्म तेरे इश्क में नजर आने वाले एक्टर धनुष ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से तमिल भाषा में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, "हर किसी के जीवन में रोशनी फैले, खुशियां बढ़ें, धन-सम्पत्ति बढ़े, मेरी दीपावली की शुभकामनाएं, ॐ नमः शिवाय" साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने दिवाली के खास मौके पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, "मेरे सभी दोस्तों को दीपावली की शुभकामनाएं, इस त्योहार के दिन आपको भेज रहा हूं प्यार और रोशनी।” देवरा स्टार जूनियर एनटीआर ने दिवाली की बधाई देते हुए लिखा है, "आप और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को बहुत-बहुत शुभ दीपावली।" माधुरी दीक्षित ने भी एक खूबसूरत मोशन पोस्टर के साथ अपने फैंस और करीबियों को दिवाली की शुभकामना दी है। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की बधाइयां दीं।
Click here to Read More
Previous Article
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज के 30 साल:शाहरुख बोले- राज को इतना प्यार देने वालों का आभारी हूं, काजोल ने कहा- ये सपने जैसा है
Next Article
इब्राहिम अली खान ने माना नादानियां थीं बुरी फिल्म:कहा- मुझे लगातार ट्रोल किया गया, कहा गया कि मैं नहीं कर पाऊंगा, मैने बहुत बुरा महसूस किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment