Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

देवकीनंदन ठाकुर से जानिए खट्टा, मीठा और तीखा खाने में पहले क्या खाएं?

6 months ago

Devkinandan Thakur News: भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर (Devkinandan Thakur) श्रीमद भागवत, श्रीराम कथा, शिव पुराण और शास्त्रीय वर्णित कथाओं पर प्रवचन देते हैं. उनकी कथाओं की छोटी-छोटी वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देवकीनंदन ठाकुर बता रहे हैं किसी भी व्यक्ति को खट्टे, मीठे और तीखे भोजन में से किसे सबसे पहले खाना चाहिए?

मीठा, तीखा और खट्टा भोजन किसे सबसे पहले खाएं?

उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि, आज के समय में 99 प्रतिशत लोग खाने से जुड़ी ये बड़ी गलती जरूरत करते हैं. अधिकतर लोगों को ये पता ही नहीं है कि, खट्टा, मीठा और तीखा भोजन में से किसे सबसे पहले खाना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में. 

आपकी भोजन की थाली में खट्टा, मीठा और तीखा तीनों ही तरह का खाद्य पदार्थ है, तीनों में सबसे पहले किसे ग्रहण करें और किसे बाद में इसका जवाब देते हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, सबसे पहले अन्न देवता को प्रणाम करना हैं, क्योंकि उन्हीं से हमारे शरीर की पूर्ति हो रही है.

मीठी चीजों से करें भोजन की शुरुआत

सबसे पहले हमें मीठी चीजों के सेवन से भोजन को शुरू करना चाहिए. इसके बाद थोड़ा नमक या तीखा भोजन खाएं और अंतिम में खट्टा भोजन खाएं. पहले रसदार चीजों को खाएं, बीच में गरिष्ठ भोजन (तेल, घी, मसाले युक्त वाला आहार) और अंतिम में द्रव्य पदार्थों का सेवन करें. 

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के अनुसार भोजन के ये निमय शास्त्रीय सम्मत है. जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
7 दिन तक रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ करेंगे मलासन तो क्या पड़ेगा असर? जान लें फायदे
Next Article
Magh Mela 2026: प्रयागराज के संगम में कब लगेगा माघ मेला, नोट करें पवित्र स्नान की तिथियां

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment