Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दावा- तुम्बाड 2 में खतरनाक विलेन की एंट्री तय:अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नामों पर गंभीर मंथन, मेकर्स रच रहे डार्क प्लान

5 months ago

2018 में रिलीज हुई कल्ट हॉरर फिल्म तुम्बाड के सीक्वल को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है। हाल ही में अभिनेता-निर्माता सोहम शाह ने आधिकारिक तौर पर पेन स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। इस स्टूडियो के प्रमुख अनुभवी निर्माता जयंतीलाल गड़ा हैं। आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी भव्य फिल्मों से जुड़ चुका यह बैनर अब तुम्बाड 2 के साथ डार्क सिनेमैटिक यूनिवर्स को और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। विलेन की कास्टिंग पर बड़ा सस्पेंस सूत्रों के मुताबिक, तुम्बाड 2 में विलेन का किरदार बेहद अहम होने वाला है। मेकर्स चाहते हैं कि इस बार कहानी में ऐसा नेगेटिव किरदार हो जो सिर्फ डरावना ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक रूप से भी जटिल हो। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, टीम सीक्वल में एक बेहद मजबूत और परतदार विलेन लाना चाहती है। फिलहाल अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। दोनों कलाकार ग्रे और अनपेक्षित किरदारों में माहिर हैं, जो तुम्बाड की दुनिया में बिल्कुल फिट बैठते हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि मेकर्स ऐसा किरदार गढ़ना चाहते हैं जो सोहम शाह के किरदार को तीव्रता और गहराई में कड़ी टक्कर दे सके। ‘तुम्बाड’ से ‘तुम्बाड 2’ तक का सफर 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड शुरुआत में स्लीपर हिट रही, लेकिन बाद में यह एक कल्ट फिल्म बन गई। 2024 में हुई इसकी री-रिलीज ने फिल्म की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी और नई पीढ़ी के दर्शकों को इसकी पौराणिक और मनोवैज्ञानिक हॉरर दुनिया से जोड़ा। अब खबर है कि तुम्बाड 2 इस साल की शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है। सोहम शाह अपनी प्रोडक्शन कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के तहत इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं और फिल्म की टोन व पौराणिक गहराई को बरकरार रखने पर खास जोर दे रहे हैं। दांव पहले से बड़ा पेन स्टूडियोज की मजबूत प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन ताकत के साथ, और विलेन की कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, तुम्बाड 2 को इस समय बन रही सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक कास्टिंग अनाउंसमेंट बाकी है, लेकिन इंडस्ट्री में यह साफ संकेत है कि तुम्बाड यूनिवर्स का अगला अध्याय पहले से ज्यादा डार्क, भव्य और तीव्र होने वाला है।
Click here to Read More
Previous Article
चेक बाउंस मामले में अमीषा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी:एक्ट्रेस बोलीं- मामला पहले ही सुलझ चुका है, कानूनी कार्रवाई करूंगी
Next Article
निखिल सिद्धार्थ ने स्वयंभू के लिए दो साल की मेहनत:बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी जड़ों की कहानी है, हमने इसे बनाया नहीं, जिया है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment