Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

देश के किस शहर के लोग अपने पार्टनर को देते हैं सबसे ज्यादा धोखा, लिस्ट में कहीं आपकी सिटी तो नहीं?

2 months ago

आमतौर पर यह माना जाता है कि बड़े शहरों में लोगों की लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप का ढंग अलग होता है. लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने इस धारणा को थोड़ा बदल दिया है. एक वैश्विक डेटिंग प्लेटफार्म की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में शादीशुदा लोगों के बीच अफेयर से जुड़े ट्रेंड सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं. 2025 में जारी रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा लोगों के लिए बने डेटिंग प्लेटफार्म Ashley Madison के यूजर डाटा में भारत को सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्लेटफार्म पर साइन अप और एक्टिविटी के आधार पर देश के कुछ शहरों और जिलों की लिस्ट तैयार की है. जहां सबसे ज्यादा एक्टिविटी देखी गई है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि देश किस शहर के लोग अपने पार्टनर को सबसे ज्यादा धोखा देते हैं और इस लिस्ट में कहीं आपका आपके शहर का नाम भी तो नहीं है?

तमिलनाडु का यह शहर बना चीटिंग कैपिटल

रिपोर्ट के अनुसार कांचीपुरम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. खास बात यह है कि यह शहर पहले 17वें स्थान पर था, लेकिन एक साल के अंदर ही सीधे पहले नंबर पर पहुंच गया. आमतौर पर मंदिरों और सिल्क साड़ियों के लिए पहचाने जाने वाला यह शहर अब इस लिस्ट के कारण चर्चा में आ गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि छोटे शहरों और कस्बों में इस प्लेटफार्म पर तेजी से नए यूजर्स जुड़ रहे हैं, जिससे यह ट्रेड सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा है.

ये भी पढ़ें-Underwater Internet Cables: इंटरनेट का 'पाताल लोक', जानें पानी के अंदर बिछी केबल्स ने कैसे जोड़े हैं सातों महाद्वीप?

दिल्ली एनसीआर की कई इलाके भी टॉप 20 में शामिल

इस लिस्ट में सेंट्रल दिल्ली दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा दिल्ली के कई अन्य इलाके भी टॉप 20 में शामिल है. साउथ वेस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली शामिल है. दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद भी इस लिस्ट में जगह बना चुके हैं. इस तरह टॉप 20 में दिल्ली एनसीआर के कुल 9 इलाके शामिल है.

टॉप 20 शहरों की पूरी लिस्ट

रिपोर्ट के अनुसार भारत में अफेयर से जुड़े ऑनलाइन ट्रेंड के आधार पर कांचीपुरम, सेंट्रल दिल्ली,  गुरुग्राम, गौतम बुध नगर, साउथ वेस्ट दिल्ली, देहरादून, ईस्ट दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, साउथ दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, वेस्ट दिल्ली, कामरूप, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, रायगढ़, हैदराबाद, गाजियाबाद और जयपुर शामिल है. वही इस लिस्ट के खास बात यह है कि इस लिस्ट में मुंबई शामिल नहीं है, जबकि कई छोटे इसमें शामिल है.

क्यों बढ़ रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लंबा कामकाज का समय, रिश्तो में इमोशनल दूरी, पर्सनल लाइफ में बढ़ती स्वतंत्रता और बड़े शहरों में मिलने वाली गुमनामी जैसे फैक्टर इस ट्रेंड को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की वजह से लोगों के लिए प्राइवेसी से नए रिश्ते बनाना पहले के मुकाबले आसान हो गया है. एक सर्वे के अनुसार यह भी सामने आया है कि भारत और ब्राजील में सबसे ज्यादा लोगों ने अपने लाइफ में कभी न कभी अफेयर होने की बात स्वीकार की है. सर्वे में शामिल 53 प्रतिशत भारतीय लोगों ने माना कि उनका कभी न कभी एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ता रहा है.

ये भी पढ़ें-शिया बनने से पहले सुन्नी देश था ईरान, जानें किन बड़े इस्लामिक धर्मगुरुओं से रहा फारस का कनेक्शन?

Click here to Read More
Previous Article
Ramadan 2026: रमजान का 22वां रोजा 12 मार्च को रखेंगे रोजेदार, यहां देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Next Article
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment