Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिसंबर का पहला हफ्ता फिल्मों के लिए हुआ लकी साबित:पिछले तीन सालों में रिलीज हुई ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर’ ने किया शानदार प्रदर्शन

8 months ago

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसके बाद यह बात सामने आई है कि पिछले कुछ सालों में दिसंबर का पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस के लिए लकी साबित हो रहा है। लगातार तीसरे साल दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हुई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2023 में ‘एनिमल’, 2024 में ‘पुष्पा 2’ और 2025 में ‘धुरंधर’ इन तीनों सालों में इसी हफ्ते रिलीज फिल्मों ने थिएटर्स में शानदार बिजनेस किया। साल 2023 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना दिए। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की। यह अपने बजट का 9 गुना से अधिक रहा, जिससे यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म का अनुमानित बजट लगभग 55 करोड़ रुपए था और इसने वर्ल्डवाइड करीब 128.17 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन लगभग 76.6 करोड़ रुपए रहा। सैम बहादुर ने एनिमल जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। साल 2024 अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपए था, जबकि इसने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अनुमानित रूप से 1234 करोड़ रुपए रहा। साल 2025 अब 2025 में आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ भी शानदार कमाई कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 5 दिनों में ही 150 करोड़ रुपए कमा लिए। वहीं, इसने दुनिया भर में लगभग 225 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
Click here to Read More
Previous Article
क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को डेट कर रहीं कृतिका कामरा:इंस्टाग्राम पर साथ की फोटोज शेयर कीं, लंबे समय से अफेयर की थीं खबरें
Next Article
कबीर सिंह के गाने बेखयाली पर विवाद:अमाल मलिक के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा, बोले- ये हमारा गाना, आपको शर्म आनी चाहिए, माफी मांगे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //