Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक:दिवाली पर कई तस्वीरें शेयर कीं, कपल के बचपन से हुई तुलना, पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

7 months ago

दिवाली के खास मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी दुआ पादुकोण का चेहरा रिवील किया है। कपल ने दिवाली में बेटी दुआ को थामे हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। बेटी की तस्वीर के साथ दीपिका-रणवीर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। एक नजर दुआ की तस्वीरों पर- दुआ की खूबसूरती देख सेलेब्स ने बांधे तारीफों के पुल दीपिका-रणवीर द्वारा शेयर की गईं दुआ की तस्वीरें देख बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनके लिए कमेंट्स कर रहे हैं। राजकुमार राव ने कमेंट के जरिए दुआ की क्यूटनेस की तारीफ की है, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी दुआ के लिए आशीर्वाद भेजा है। पहले भी सामने आ चुका है दुआ का वीडियो कपल द्वारा बेटी दुआ का चेहरा रिवील किए जाने से पहले अगस्त में भी एक वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें दुआ का चेहरा साफ तौर पर देखा गया था। वीडियो एयरपोर्ट का था, जहां एक फैन ने चोरी-छिपे दीपिका की गोद में बैठी हुईं दुआ का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस काफी नाराज नजर आईं और फैन को रिकॉर्ड न करने की हिदायत देती दिखी थीं। हालांकि वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस की टीम ने मशक्कत से वीडियो डाउन करवाई थी। दीपिका-रणवीर के बचपन से हुई दुआ की तुलना दुआ की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके लुक की तुलना लगातार दीपिका-रणवीर से की जा रही है। दुआ में काफी हद तक रणवीर सिंह की झलक देखने को मिल रही है। 2012 में हुआ प्यार, 2018 में शादी फिर 2024 में बने पेरेंट्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2012 में फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला के सेट पर हुई थी। साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब 3 साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली थी, जिसके बाद साल 2018 में कपल ने इटली के बिला डेल बालबियानो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ को जन्म दिया था।
Click here to Read More
Previous Article
अब लॉन्च होने से पहले टेस्ट कर सकेंगे पिक्सल फोन, दीवानों के लिए खास प्लान ले आई गूगल
Next Article
DDLJ के रिलीज को पूरे हुए तीस साल:फिल्म को लेकर बोले अनुपम खेर- इसने इंडस्ट्री को 90 के दशक का सबसे कूल पिता दिया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment