Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिलजीत दोसांझ बोले-KBC की शूटिंग पूरी हुई:सेट पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए QR भी लगाया, कहा-इससे हमारी आवाज देश तक पहुंचेगी

6 months ago

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-17 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। अब इसे लेकर दिलजीत दोसांझ ने खुद जानकारी साझा की है और वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिलजीत ने कहा- ऐसे तो इतना पैसा मैं खुद भी दे सकता हूं, मगर केबीसी के जरिए हमारी आवाज देश लेवल तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे पहले दिलजीत ने अपने एक फैन को जवाब देते हुए कहा था कि वह केबीसी का सारा पैसा बाढ़ पीडितों को देंगे। बता दें कि इससे पहले ही दिलजीत द्वारा पंजाब में बाढ़ से प्रभावित दस गांव गोद लिए गए हैं, जिनकी मदद अभी तक उनकी टीम कर रही है। जानिए दिलजीत ने वीडियो क्या कहा.. दिलजीत दोसांझ ने कहा- कौन बनेगा करोड़ पति शूट हो चुका है, जितनी भी हमने रकम जीती है, सारा पैसा बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया जाएगा। हम वहां पर हारे नहीं, बल्कि टाइम अप हो गया था। हमारे पास लाइफलाइन भी पड़ी हुई थी। दिलजीत ने कहा- जितना भी हम जीते, वो सब कुछ पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए हैं। एक केबीसी में बहुत अच्छी बात हुई कि एक क्यूआर कोर्ट जनरेट किया गया था, जिसके आधार पर पूरी दुनिया से पैसा दान किया जा सकता है। ये मेरे लिए काफी बड़ी बात थी। बाकी जितनी रकम वहां से जीतते हैं, उतनी तो हम खुद भी लगा सकते हैं, मगर वहां से हमारी आवाज पूरे देश तक पहुंचेगी, जोकि अक्सर पूरे देश तक नहीं पहुंच पाती, इसलिए मैं वहां तक गया था। पढ़ें दिलजीत दोसांझ से जुड़े इस साल की चर्चित बातें
Click here to Read More
Previous Article
2025 स्कोडा ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस लॉन्च, कीमत ₹49.99 लाख:लग्जरी सेडान में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा के साथ ADAS जैसे फीचर्स
Next Article
सिंगर जवंदा की मौत पर गायक रेशम अनमोल का खुलासा:बोले-राइडर और गो-प्रो की बातें सिर्फ TRP, सांड के टकराने से ही हादसा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment