Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिलजीत के पास बॉर्डर फिल्म देखने के पैसे नहीं थे:VCR पर देखनी पड़ी, अब बॉर्डर-2 में रोल मिला, सेखों का नाम सुनते ही हां कहा

5 months ago

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 23 जनवरी को रिलीज हो रही अपनी फिल्म बॉर्डर-2 से पहल बॉर्डर फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए हैं। इंस्टा पर 58 सेकेंड का वीडियो अपलोड कर दिलजीत ने बताया कि जब बॉर्डर फिल्म आई तो पैसे न होने से वह इसे सिनेमा में नहीं देख पाए थे। दिलजीत ने बताया कि, तब गांव से कई दोस्त शहर में फिल्म देखने के लिए गए थे। उन्होंने बहुत देर बाद VCR पर ये फिल्म देखी थी। बॉर्डर देखने के बाद ही उनको सैनिकों के जीवन का पता चला। उन्होंने बताया कि उनके मौसा भी फौजी रहे हैं। इसलिए बचपन से सैनिकों के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है। बॉर्डर-2 के शूट के दौरान रोडवेज की बस में यात्रा करते हुए उन्होंने अपने पिता को भी याद किया। रोडवेज के साथ जुड़ी अपनी यादों को शेयर किया। बता दें कि, दिलजीत दोसांझ के पिता रोडवेज विभाग में नौकरी करते थे। दिलजीत ने फिल्म पर कहीं अहम बातें... दिलजीत बोले- फ्लाइंग ऑफिसर पंजाब के थे इसलिए हां की दिलजीत ने कहा कि सबको फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के बारे में पता होगा ही, अगर नहीं भी है तो उनके बारे में पढ़ना चाहिए। दिलजीत ने कहा कि जब से लोगों को पता चला है कि वह फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, तब से लोगों को उनके बारे में जानने की दिलचस्पी और जागी है। खासकर युवा पीढ़ी में। दिलजीत ने कहा कि सबको फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के बारे में बढ़ना चाहिए। बॉर्डर फिल्म करने के पीछे एक कारण ये भी था कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों अपने बंदे हैं, उनका किरदार निभाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। जानें बॉर्डर 2 में किसने किसका किरदार निभाया बॉर्डर-2 फिल्म में तीनों सेनाओं के साहस की असली कहानियां हैं। इसमें नौसेना, थल सेना, वायु सेना के महान नायकों की गाथा देखने को मिलेगी। फिल्म में सनी देओल 6 सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर, वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया (3 ग्रेनेडियर्स) अहान शेट्टी INS खुखरी के लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत जबकि दिलजीत दोसांझ वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार को पर्चे पर जीवंत करेंगे। 1971 के युद्ध में शहीद हुए थे फ्लाइंग ऑफिसर सेखों फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों लुधियाना के इसोवाल के रहने वाले थे। वे भारतीय वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं। 1971 के युद्ध के दौरान अकेले होने के बावजूद दुश्मन के दो विमानों को मार गिराया। विमान क्षतिग्रस्त से वे शहीद हो गए।
Click here to Read More
Previous Article
मनोज मुंतशिर ने रहमान के बयान पर जताई असहमति:कहा– पिछले आठ सालों में पठान-जवान जैसी फिल्में ₹500 करोड़ क्लब में पहुंचीं
Next Article
सलमान खान को मिला दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस:चीनी कंपनी ने पर्सनैलिटी राइट्स को दी चुनौती, 4 हफ्ते के अंदर एक्टर को देना होगा जवाब

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment