Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला

2 months ago

मिडल ईस्ट में खराब हालातों के कारण कई टीम अब भी भारत में ठहरने को मजबूर हैं. विशेष रूप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम घर नहीं लौट पाई हैं. इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर बरस पड़े हैं. उन्होंने आईसीसी पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं कि इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप से बाद में बाहर हुआ, लेकिन उसकी टीम वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से पहले घर लौट चुकी है.

वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी मैच 1 मार्च को खेला था, जहां सुपर-8 मैच में भारत के खिलाफ हार के बाद वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च और इंग्लैंड की टीम 5 मार्च को वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था. शनिवार को आईसीसी ने तीनों टीमों के लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की थी. इंग्लैंड की टीम मुंबई से सीधी लंदन के लिए रवाना हो गई है. वहीं बाकी दो टीम 8 मार्च को अपने-अपने देश के लिए रवाना होंगी. चार्टर फ्लाइट पहले जोहानिसबर्ग जाएगी और फिर एंटीगुआ पहुंचेगी.

माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देकर कहा, "इंग्लैंड गुरुवार को नॉकआउट हुई और आज उसके लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था हो गई. वेस्टइंडीज पिछले रविवार ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी, लेकिन अब भी कोलकाता में फंसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका के साथ भी यही स्थिति है. यहां पावर का गलत इस्तेमाल हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में सब टीमों के साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए."

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने मदद की गुहार लगाते हुए यह तक कह दिया था कि वो बस घर लौटना चाहते हैं. 7 दिन भारत में फंसे रहने के बाद आखिरकार वेस्टइंडीज की टीम घर लौटने वाली है.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, बोले- अगर भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीते तो...

Click here to Read More
Previous Article
वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान
Next Article
'गौतम गंभीर ने...' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment