Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'दो महीने से मेरी यूनिवर्सिटी की फीस नहीं भरी है...' करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की ये बात सुनकर कोर्ट ने लगाई फटकार

6 months ago

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर केस चल रहा है. करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया है कि वो अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और उनकी दो महीने की फीस जमा नहीं की गई है. समायरा के इस आरोप से प्रिया कपूर ने इनकार किया है. वहीं कोर्ट ने इस तरह की दलीलें सुनकर कहा है कि वो नहीं चाहता कि कार्रवाई मेलोड्रामैटिक हो जाए.

14 नवंबर को हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की अंतरिम रोक की अर्जी पर दलील सुनी है. जिसमें जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर के एसेट्स बेचने से रोकने की मांग की गई थी. करिश्मा के बच्चों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया कि समायरा एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है और उनकी दो महीने की फीस बकाया है.

इस तरह के मुद्दे ना लेकर आएं
करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कहा- बच्चों की जायदाद डिफेंडेंट नंबर 1 (प्रिया कपूर) के पास है, इसलिए ये उनकी जिम्मेदारी है. US में पढ़ रही बेटी को दो महीने की फीस नहीं मिली है. उन्होंने आगे कहा कि शादी के आदेश के तहत, संजय को बच्चों की पढ़ाई और रहने का खर्च उठाना था.जज ने कहा- मैं इस पर 30 सेकंड से ज़्यादा समय नहीं लगाना चाहता. ये सवाल मेरे कोर्ट में दोबारा नहीं आना चाहिए. मैं नहीं चाहता कि यह सुनवाई मेलोड्रामैटिक हो जाए.' इस केस पर अब 19 नवंबर को सुनवाई होगी.

बता दें करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को हार्ट अटैक से लंदन में हुआ था. पोलो खेलते समय संजय मधुमक्खी निगल गए थे. जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था. संजय के निधन के बाद उनके बच्चों समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ याचिका दर्ज की. जिसमें कहा है कि उन्होंने विल के साथ जालसाजी की है.

ये भी पढ़ें: राजकुमार राव के घर आई नन्ही परी, पत्रलेखा ने किया बेटी को जन्म

Click here to Read More
Previous Article
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट पर भारत का दबदबा, बुमराह-कुलदीप के बाद राहुल-सुंदर ने संभाली कमान; पढ़ें डे रिपोर्ट
Next Article
Baahubali The Epic: 'बाहुबली द एपिक' ने किया कमाल, 'सनम तेरी कसम' को पछाड़ बन गई देश की सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment