Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'द 50' का ग्रैंड फिनाले कब है? टॉप 20 में कौन से कंटेस्टेंट्स पहुंचेंगे? यहां है पूरी डिटेल

3 months ago

रिएलिटी शो ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को शूट होने वाला है. लेकिन ये शो अभी खत्म नहीं हुआ है. दरअसल इस शो की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हुई थी और पहले एपिसोड्स 1 फरवरी से टेलीकास्ट होने लगे थे. ये शो कुल 50 दिन का है और अब तक सिर्फ 17 एपिसोड ऑन एयर हुए हैं. यानी अभी जियोहॉटस्टार पर 33 दिन और रोमांच देखने को मिलेंगे.

फिनाले तक पहुंचे 20 कंटेस्टेंट्स
सोशल मीडिया पेज फिल्म विंडो और देसी पटाका ने बताया कि कुल 20 कंटेस्टेंट्स फिनाले तक अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इन 20 में शिव ठाकरे, शाइनी दोशी, मनीषा रानी, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, सिवेट तोमर, हामिद बरकाजी, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, विक्रांत, काका, मिस्टर फैजू, अर्चना गौतम, वंशज सिंह, उर्वशी ढोलकिया और कृष्णा श्रॉफ शामिल हैं.

लेटेस्ट एपिसोड में दिखा जबरदस्त ड्रामा
17 फरवरी के एपिसोड में ‘द लायन’ ने एलिमिनेटेड सदस्य उर्वशी ढोलकिया, खानजादी, आरुषि चावला और तेजस्वी माडिवाड़ा को एक और मौका दिया था. इन चारों ने अपनी-अपनी टीम चुनी थी. उर्वशी ने निक्की तंबोली की टीम चुनी, आरुषि ने प्रिंस नरूला की टीम, खानजादी ने दिग्विजय राठी और तेजस्वी ने शिव ठाकरे की टीम को चुना था. इसके बाद निक्की और प्रिंस की टीम ने जीत हासिल किया था. इस जीत के बाद उर्वशी और आरुषि ने शो में दोबारा एंट्री ली जबकि तेजस्वी और खानजादी को महल छोड़ना पड़ा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

बेबिका ध्रुवे को भी शो से बाहर होना पड़ा
तेजस्वी और खानजादी ही नहीं बल्कि बेबिका ध्रुवे को भी साथ में एलिमिनेट होना पड़ा था. टास्क के बाद हारी हुई टीम ने अपने सदस्य को डेंजर जोन में डाला था. फिर घरवालों ने अपने फेवरेट सदस्यों को वोट किया था. वोटिंग के बाद कई सदस्य बच गए थे लेकिन बेबिका गेम से बाहर हो गई थी.

फिनाले के लिए बढ़ती उत्सुकता
जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है शो की रोमांचक लड़ाई और ड्रामा बढ़ता जा रहा है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं और फेवरेट कंटेस्टेंट्स के लिए वोट कर रहे हैं. फिनाले में कौन विजेता बनेगा इसे देखने के लिए सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Click here to Read More
Previous Article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi:घर में साजिश का तूफान! तुलसी के खिलाफ नॉयना, देव करेगा बड़ा वार
Next Article
देसी अंदाज में छाया सुरभि ज्योति का प्रेग्नेंसी लुक, सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं बेहद खूबसूरत

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment