Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

TECH EXPLAINED: Wi-FI Calling क्या होती है और कैसे करती है काम? जानिए इसे यूज करने के फायदे

6 months ago

मोबाइल नेटवर्क आज के समय में जरूरी हो गया है. फैमिली से लेकर दोस्तों तक से कनेक्टेड रहने के लिए मोबाइल नेटवर्क की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या हो अगर किसी जगह पर मोबाइल नेटवर्क अवेलेबल ही न हो? मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत केवल रिमोट इलाकों में ही नहीं है. कई बार बड़े शहरों में भी ऐसी जगहें होती हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है. ऐसी स्थिति में वाई-फाई कॉलिंग काम आती है. इस टेक्नोलॉजी ने लोगों के कनेक्टेड रहने के तरीके को बदल दिया है. यह उन इलाकों में भी सीमलेस कम्युनिकेशन की सुविधा देती है, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं या कमजोर होता है. आज हम आपको इस टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

वाई-फाई कॉलिंग क्या है?

वाई-फाई कॉलिंग वह सर्विस है, जो आपको मोबाइल नेटवर्क न होने की स्थिति में वाई-फाई नेटवर्क के जरिए कॉल करने और रिसीव करने की सहूलियत देती है. इसके लिए यह मोबाइल के वाई-फाई कनेक्शन को यूज करती है, जो वाई-फाई सिग्नल को मोबाइल सिग्नल में बदल देता है. वाई-फाई कॉलिंग के दौरान आपका डिवाइस मोबाइल और वाई-फाई नेटवर्क पर अपने आप स्विच करता रहता है. इससे आप बिना किसी रुकावट के बात कर सकते हैं.

कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?

इस सर्विस के पीछे वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) टेक्नोलॉजी काम करती है. यह टेक्नोलॉजी आपकी आवाज को डिजिटल सिग्नल में बदल देती है, ताकि इसे इंटरनेट के जरिए दूसरी जगह भेजा जा सके. इसके बाद ये डिजिटल सिग्नल्स VoIP गेटवे पर पहुंचते हैं, जो इन्हें वापस से वॉइस सिग्नल में बदल देता है, जिससे उस व्यक्ति को आपकी आवाज सुन सके, जिसके पास आपने कॉल की थी. व्हाट्सऐप और मैसेंजर आदि ऐप्स इसी टेक्नोलॉजी का यूज करती है. हालांकि, इन ऐप्स से उलट वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन फोन में इन-बिल्ट होता है, जिससे अलग ऐप्स को यूज करने की जरूरत नहीं पड़ती. कई नए स्मार्टफोन में यह ऑप्शन मिलता है, जिसे सेटिंग में जाकर इनेबल किया जा सकता है. एक बार इनेबल करने के बाद आप रेगुलर कॉल की तरह वाई-फाई कॉल कर सकते हैं. जैसे ही आपके फोन को लगेगा कि किसी जगह पर मोबाइल नेटवर्क कम है, लेकिन वाई-फाई नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है तो यह ऑटोमैटिकली कॉल को वाई-फाई के जरिए रूट कर देगा और आपको इसके लिए कोई इनपुट नहीं देनी पड़ेगी.

क्या हैं वाई-फाई कॉलिंग के फायदे?

खराब मोबाइल नेटवर्क का बैकअप- अगर आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता या कमजोर है तो वाई-फाई कॉलिंग बैकअप की तरह काम करती है. वाई-फाई कॉलिंग का यूज कर आप क्लियर और स्टेबल कॉल क्वालिटी हासिल कर सकते हैं.

सीमलेस यूज- वाई-फाई कॉलिंग फोन में इन-बिल्ट होती है. इसे यूज करने के लिए आपको किसी दूसरी ऐप या इंटरफेस पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. आपको रेगुलर कॉल की तरह नंबर डायल करने हैं और आपका फोन अपने आप ही जरूरत पड़ने पर वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा. 

लागत की टेंशन नहीं- इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए वाई-फाई कॉलिंग एक सस्ता विकल्प है. जो लोग विदेशी यात्राओं पर रहते हैं, वो बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए अपने घर पर बात कर सकते हैं. इसी तरह यह आपको रोमिंग चार्ज से भी बचाती है, जिससे आपकी जेब पर बोझ नहीं बढ़ता.

एक्सेसबिलिटी- वाई-फाई कॉलिंग उन इलाकों के लिए ज्यादा एक्सेसिबल है, जहां मोबाइल नेटवर्क के लिए टावर नहीं होते. यह कम्युनिकेशन का एक भरोसेमंद तरीका है. अगर आपके पास स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन है तो कॉल करने के लिए ज्यादा मोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वाई-फाई और मोबाइल कॉलिंग में से कौन-सा यूज करें?

लोकेशन- अगर आप ऐसी जगह पर रह रहे हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है, लेकिन वाई-फाई नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है तो वाई-फाई कॉलिंग बेहतर रहेगी. वहीं अगर आप सफर कर रहे हैं तो वहां अधिकतर समय मोबाइल नेटवर्क रहता है. ऐसी स्थिति में मोबाइल नेटवर्क को यूज किया जा सकता है.

कॉल क्वालिटी- अगर नेटवर्क कंजेशन या धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण कॉल क्वालिटी खराब हो रही है तो आप मोबाइल नेटवर्क पर स्विच कर सकेत हैं. यहां आपको बेहतर कॉल क्वालिटी मिल सकती है.

खर्चा- अगर आप किसी रोमिंग वाली जगह या इंटरनेशनल ट्रिप पर हैं तो खर्चा बचाने के लिए वाई-फाई कॉलिंग का सहारा ले सकते हैं. हालांकि, इस दौरान मोबाइल कैरियर की तरफ से लगाए गए चार्जेज पर नजर रखें. ये हर जगह के लिए अलग-अलग हो सकते हैं.

इमरजेंसी सिचुएशन- अगर आप किसी इमरजेंसी सिचुएशन में फंसे हुए हैं तो मोबाइल नेटवर्क के जरिए कॉल करना बेहतर होता है. इससे राहत और बचाव दलों को आपकी लोकेशन सर्च करने में आसानी होती है. वाई-फाई के जरिए भी आप कॉल कर सकते हैं, लेकिन इसमें लोकेशन ट्रैकिंग मोबाइल नेटवर्क की तुलना में कम सटीक होती है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16 को 40,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका, जल्दी उठाएं फायदा, यहां मिल रही धांसू डील

Click here to Read More
Previous Article
आपके शहर की हवा जहरीली है या नहीं! सिर्फ एक टैप में ऐसे चल जाएगा पता, जानिए क्या है तरीका
Next Article
धर्मेंद्र की अस्थियां लेने पोते करण श्मशान घाट पहुंचे:कल 89 साल की उम्र में हुआ निधन, अमिताभ समेत कई सेलेब्स दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment