Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

तैयार हुआ रणबीर-आलिया का 250 करोड़ रुपए का बंगला:दिवाली पर कपल करेगा गृह प्रवेश, प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

7 months ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दिवाली मुंबई के पाली हिल में अपने नए बंगले में प्रवेश करेंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक नोट सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि दोनों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे अपने नए बंगले में प्रवेश करेंगे। रणबीर और आलिया ने कथित तौर पर अपने बयान में कहा, प्रिय मीडिया मित्रों, दिवाली का मतलब कृतज्ञता और नई शुरुआत है। जैसे ही हम अपने नए घर में कदम रख रहे हैं, हम आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारी और हमारे परिवार, घर और अच्छे पड़ोसियों की प्राइवेसी का ध्यान हमेशा रखेंगे। इस त्योहार के मौसम में हम आपको और आपके परिवार को अपना सारा प्यार भेजते हैं। शुभ दीपावली!- आलिया और रणबीर। बताया जा रहा है कि इस आलीशान घर में रणबीर, आलिया, उनकी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर रहेंगी और इसकी कीमत 250 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि यह घर कपूर परिवार की विरासत का एक अहम हिस्सा भी है। यह शानदार छह मंजिला बंगला, जो रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर है। कभी यह जमीन राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थी, जो बाद में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को मिली थी। अब रणबीर और आलिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाया है। खबर है कि यह बंगला उनकी बेटी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर कराया जाएगा। हाल ही में, अगस्त के महीने में बंगले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद आलिया भट्ट ने प्राइवेसी का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा था 'मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह सीमित है। कभी-कभी आपकी खिड़की से किसी दूसरे व्यक्ति का घर दिखता है, लेकिन इससे किसी को भी प्राइवेट घर की फिल्म बनाने और उन वीडियो को ऑनलाइन डालने का अधिकार नहीं मिल जाता। हमारे घर का एक वीडियो, जो अभी भी कंस्ट्रक्शन में है। हमारी जानकारी या सहमति के बिना, कई पब्लिकेशन ने रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया है। यह स्पष्ट रूप से निजता का उल्लंघन है और एक गंभीर सुरक्षा मुद्दा है। किसी की निजी जगह का बिना इजाजत फिल्माना या फोटोग्राफी करना कंटेंट नहीं है। यह उल्लंघन है। इसे कभी भी नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे लिखा था- जरा सोचिए.. क्या आप अपने घर के अंदर के वीडियो को बिना आपकी जानकारी के सार्वजनिक रूप से शेयर किया जाना बर्दाश्त करेंगे? हममें से कोई भी ऐसा नहीं करेगा। एक विनम्र लेकिन सख्त अपील है कि अगर आपको ऑनलाइन ऐसा कोई कंटेंट मिलता है, तो प्लीज उसे फॉरवर्ड या शेयर न करें और मीडिया के हमारे उन दोस्तों से, जिन्होंने ये तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इन्हें तुरंत हटा दें। थैंक्यू मुंबई में कहां है रणबीर-आलिया का नया घर? रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित पाली हिल इलाके में है। यह इलाका बॉलीवुड सितारों के घरों के लिए मशहूर है। दिलीप कुमार, संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों के बंगले भी यहीं स्थित हैं। रणबीर-आलिया के घर के सामने वाली सड़क का नाम पद्म श्री देव आनंद के नाम पर रखा गया है। इस इलाके तक पहुंचना बेहद आसान है। बांद्रा या खार रेलवे स्टेशन से आप ऑटो रिक्शा के जरिए सीधे पाली हिल तक पहुंच सकते हैं। यहां पैदल भी पहुंचा जा सकता है। अगर आप पाली हिल में किसी से भी पूछेंगे तो वह आपको रणबीर के घर का पता बता देगा।
Click here to Read More
Previous Article
पंकज धीर के प्रेयर मीट में पैपराजी पर भड़के जैकी:फॉलो किए जाने पर हुए नाराज, बोले-'अपने घर में होगा तो समझ आएगा'
Next Article
शाहरुख के मन्नत जाकर असहज हो गए थे गुलशन देवैया:बोले- वहां सिर्फ बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, मुझे लगा मैं वहां से बिलॉन्ग नहीं करता

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment