Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टीवीएस का नया ई-स्कूटर ऑर्बिटर लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹94,900:फुल चार्ज में 158km चलेगी, सेफ्टी के लिए क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड जैसे फीचर्स

1 year ago

21

0

TVS मोटर ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑर्बिटर लॉन्च कर दिया है। आईक्यूब और टीवीएस X के बाद भारत में ये कंपनी का तीसरा ई-स्कूटर है। कंपनी का दावा है नया स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 158km (IDC रेंज) चलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 94,900 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम) है। वहीं मध्यप्रदेश 1,04,600 रुपए से शुरू होती है। ऑर्बिटर को 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसका मुकाबला एथर रिज्टा, बजाज चेतक और ओला S1 X के बेस वैरिएंट से रहेगा। TVS ने स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड फंक्शन और रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। TVS ऑर्बिटर पर 3 साल और 50,000km की वारंटी मिलेगी। डिजाइन: 6 कलर ऑप्शन के साथ एयरोडायनामिक डिजाइन टीवीएस ने ऑर्बिटर को रोजमर्रा के सफर को नया अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बहुत ज्यादा डिजाइनिंग एलिमेंट्स नहीं हैं और यह साफ-सुथरे डिजाइन के साथ प्रैक्टिकल दिखता है। कुल मिलाकर, इसका डिजाइन यूथ और डेली यूज के लिए ठीक है, लेकिन प्रीमियम लुक की उम्मीद करने वालों को थोड़ा निराश कर सकता है। परफॉर्मेंस: 68kmph की टॉप स्पीड और 158km रेंज टीवीएस ऑर्बिटर में आईक्यूब की तरह रियर व्हील में 2.5kWh की हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। मोटर की सटीक पावर का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि स्कूटर 0 से 40kmph की स्पीड सिर्फ 6.8 सेकेंड में हासिल कर लेता है और इसकी टॉप स्पीड 68kmph है। इसमें दो राइड मोड- इको और सिटी मिलते हैं। मोटर को पावर देने के लिए ऑर्बिटर में 3.1kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो IP67 रेटेड है। यानी पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है। फुल चार्ज पर IDC (भारतीय ड्राइविंग कंडीशन) रेंज 158km बताई गई है। इसकी रेंज आईक्यूब के 2.2kWh वाले बेस वैरिएंट की रेंज (94km) से 64km ज्यादा है। वहीं, आईक्यूब की टॉप स्पीड 75kmph है।
Click here to Read More
Previous Article
मोटोरोला का मिड बजट रेंज फोन मोटो G67 पावर लॉन्च:स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी, कीमत ₹15,999
Next Article
गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी:कंपनी ने प्रोजेक्ट 'सनकैचर' का ऐलान किया, 2027 में दो प्रोटोटाइप सैटेलाइट लॉन्च करेगी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment