Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टीवी की 'सीता' के घर बजी शहनाई, बेटी जूही बनी दुल्हन, जाने क्या करते हैं दीपिका चिखलिया के दमाद

4 months ago

टीवी शो 'रामायण' से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने सादगी भरे अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था. ‘सीता’ के किरदार में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी कई लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं. अब उनकी जिंदगी में एक नया चैप्टर जुड़ गया है. उनकी बेटी जूही टोपीवाला की शादी हो गई है, और इसके साथ ही दीपिका चिखलिया सास बन गई हैं. एक्ट्रेस ने शादी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें दुल्हन बनी जूही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

दीपिका चिखलिया की बेटी जूही बनी दुल्हन
दीपिका चिखलिया
ने अपनी बेटी की शादी को पूरी तरह निजी रखा. अब शादी के बाद उन्होंने बेटी और दामाद को शुभकामनाएं देते हुए खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फोटोज में कपल का अंदाज देखने लायक रहा. इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार और बधाइयां दे रहे हैं. वहीं जूही ने भी कुछ दिन पहले अपनी शादी की एक रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं. उन तस्वीरों में वह मां दीपिका और पिता हेमंत टोपीवाला के साथ नजर आईं, और परिवार के साथ यह खास पल बेहद खूबसूरत लग रहा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 
क्या करते हैं बेटी और दमाद  
बता दें कि दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला संग शादी रचाई थी. उनकी दो बेटी हैं, जूही और निधी. जहां उनकी बेटी जूही पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर निधी प्रोफेशन से मेकअप आर्टिस्ट हैं. वहीं, दीपिका चिखलिया के दामाद का नाम दिविज अग्रवाल है. वह क्या करते हैं, इसकी तो जानकारी सामने नहीं आई है, पर इंस्टाग्राम वो काफी एक्टिव हैं और अकाउंट प्राइवेट है. 
Click here to Read More
Previous Article
Anupama Written Update: बेटी को बचाने के लिए अनुपमा लगाएगी जान की बाजी, दिवाकर की सच्चाई जान उड़ेंगे सबके होश
Next Article
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment