Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ट्रायम्फ की नई 350cc बाइक्स अप्रैल में लॉन्च होंगी:₹1.90 लाख से ₹2.10 लाख के बीच हो सकती है कीमत, रॉयल एनफील्ड-होंडा से मुकाबला होगा

3 months ago

ब्रिटिश टू-व्हीलर दिग्गज ट्रायम्फ और भारतीय कंपनी बजाज ऑटो मिलकर भारत में अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल रेंज उतारने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रायम्फ की नई 350cc रेंज यानी सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यह नई सीरीज कंपनी की अभी बिक रही स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X के नीचे प्लेस की जाएगी। जिससे प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों को कम बजट में बेहतर ऑप्शन मिल सकेंगे। बजाज के चाकन प्लांट में प्रोडक्शन होगा ट्रायम्फ की इन नई बाइक्स का प्रोडक्शन बजाज ऑटो के पुणे स्थित चाकन प्लांट में किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य भारत में अपना मार्केट शेयर बढ़ाना है। वर्तमान में ट्रायम्फ की 400cc रेंज को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद अब कंपनी वॉल्यूम सेगमेंट (ज्यादा बिक्री वाले सेगमेंट) पर फोकस कर रही है। बजाज-ट्रायम्फ की पार्टनरशिप का मकसद प्रीमियम इंजीनियरिंग को किफायती दाम पर अवेलेबल कराना है। इंजन और परफॉर्मेंस, 350cc का नया प्लेटफॉर्म नई बाइक्स में बिल्कुल नया 350cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। हालांकि इसके पावर आउटपुट की जानकारी अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह 30-35 BHP की पावर जनरेट कर सकता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसे सिटी राइडिंग और हाईवे क्रूजिंग दोनों के लिहाज से ट्यून करेगी। स्पीड और स्क्रैम्बलर लुक बरकरार रहेगा सोर्स के मुताबिक, 350cc रेंज में भी दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं- एक 'स्पीड' (स्ट्रीट नेकेड) और दूसरा 'स्क्रैम्बलर'। इनका लुक काफी हद तक मौजूदा 400cc मॉडल्स जैसा ही होगा। इनमें राउंड एलईडी हेडलाइट, टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक और प्रीमियम फिनिशिंग देखने को मिलेगी। हालांकि, कीमत कम रखने के लिए कंपनी कुछ कंपोनेंट्स जैसे टायर और सस्पेंशन सेटअप में बदलाव कर सकती है। रॉयल एनफील्ड से मुकाबला होगा भारत में 350cc सेगमेंट पर फिलहाल रॉयल एनफील्ड (क्लासिक 350, हंटर और बुलेट) का दबदबा है। ट्रायम्फ की नई 350cc बाइक सीधे तौर पर हंटर 350 और क्लासिक 350 को चुनौती देगी। इसके अलावा होंडा की CB350 और जावा-येज्दी की बाइक्स से भी इसका कड़ा मुकाबला होगा। ट्रायम्फ की ब्रांड वैल्यू इस रेस में उसे बढ़त दिला सकती है। कितनी हो सकती है कीमत? कीमत की बात करें तो ट्रायम्फ इसे काफी एग्रेसिव रख सकती है। अनुमान है कि नई 350cc रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपए से 2.10 लाख रुपए के बीच शुरू हो सकती है। मौजूदा स्पीड 400 की कीमत लगभग 2.40 लाख रुपए है। कम कीमत होने से यह उन युवाओं के लिए पहली पसंद बन सकती है जो प्रीमियम ब्रांड की ओर शिफ्ट होना चाहते हैं। अगले साल का प्लान, शोरूम्स की संख्या बढ़ेगी लॉन्चिंग के साथ ही ट्रायम्फ और बजाज मिलकर अपने डीलरशिप नेटवर्क का भी विस्तार कर रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले साल तक भारत के 100 से ज्यादा शहरों में अपनी पहुंच बनाना है। अभी कई छोटे शहरों में ट्रायम्फ के शोरूम नहीं हैं, जिससे सर्विस और सेल्स में दिक्कत आती है। नई सस्ती रेंज आने के बाद कंपनी टायर-2 और टायर-3 शहरों पर ज्यादा फोकस करेगी। ये खबर भी पढ़ें… 1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अनिवार्य: तेल कंपनियों को E20 पेट्रोल बेचना होगा, पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर संभव केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को 20% एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल ही सप्लाई करना होगा। हालांकि, देश के कई हिस्सों में E20 (20% इथेनॉल मिक्स) पेट्रोल की शुरुआत 2023 से ही हो चुकी है, लेकिन ये ऑप्शनल था। सरकार ने हाल ही में एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया था, जिसे अब पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है।
Click here to Read More
Previous Article
शाओमी पैड 8 टैबलेट 9200mAh की बैटरी के साथ आएगा:3.2K रेजोल्यूशन वाली 11.2-इंच एमोलेड डिस्प्ले, एक्सपैक्टेड प्राइस ₹30,000
Next Article
रियल-टाइम सर्च पावर के साथ आया नैनो बनाना 2:शब्दों से तुरंत 4K इमेज बनाएगा; फोटो का बैकग्राउंड भी ज्यादा सटीकता से बदलेगा

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment