Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

तान्या मित्तल ने साड़ियों की नहीं की पेमेंट:इन्फ्लुएंसर की डिजाइनर का आरोप, बोलीं- लंबे समय से मेहनत कर रही हूं, मुझे बेवकूफ समझा है?

8 months ago

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल शो के दौरान खूब चर्चा में रही थीं। अब वह फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण कोई शो नहीं बल्कि उनकी स्टाइलिश रिद्धिमा शर्मा का एक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने तान्या पर साड़ियों की पेमेंट न करने का आरोप लगाया है। दरअसल, रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैंने हमेशा तान्या मित्तल का सपोर्ट किया है। दर्शक जानते हैं कि मैं ही उनकी स्टाइलिंग करती हूं। उन्होंने मुझसे बात तक नहीं की है और फोन पर यह कहने के बावजूद कि उन्हें आउटफिट बहुत पसंद आया, मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने उन्हें एक तोहफा और एक लेटर भी भेजा, लेकिन थैंक्यू तक नहीं। मैं आउटफिट भेज रही हूं, पोर्टर का खर्च भी दे रही हूं और अब टीम मुझसे कह रही है कि अगर साड़ी आज नहीं पहुंची, तो मुझे मेरी फीस बिल्कुल नहीं मिलेगी। मैं इतने लंबे समय से मेहनत कर रही हूं क्या मैं बेवकूफ हूं? वाह! ब्रांड्स को अभी तक रिटर्न नहीं मिले हैं और मैं पूरे एक हफ्ते से फॉलोअप करते-करते थक गई हूं। मैं तान्या की टीम से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे पैसे दे दें। रिद्धिमा ने आगे लिखा, दूसरी बात मैंने हर इंटरव्यू में हमेशा उनका साथ दिया है। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। इवेंट से एक घंटा पहले तक मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही थी, फिर भी मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। और तान्या की टीम की एक लड़की ने मुझे मैसेज किया मेरे पास सबूत है कि अगर मैं आज की साड़ी का इंतजाम नहीं कर पाई, तो वे मेरा पेमेंट नहीं करेंगे। मैं आपसे बहुत विनम्रता से अनुरोध करती हूं - कृपया पेमेंट कर दीजिए। बता दें, तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में न सिर्फ अपनी बातों को लेकर बल्कि अपनी साड़ियों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने दावा किया था कि वह शो में 800 साड़ी लेकर आई हैं।
Click here to Read More
Previous Article
ऋतिक रोशन ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की:लेकिन इसके राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं हैं, अक्षय कुमार ने भी मूवी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी
Next Article
गौरव खन्ना को डेट कर रही थीं निधि शाह?:सोशल मीडिया पर यूजर के दावे पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- तुम बेहतर जानते हो

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //