Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'तुम बहुत मजबूत हो...', बादशाह संग तलाक की खबरों के बीच ईशा रिखी के सपोर्ट में उतरीं करण औजला की पत्नी

1 week ago

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उनकी और रैपर बादशाह की शादी में अनबन की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच करण औजला की पत्नी पलक औजला ने ईशा रिखी का हौसला बढ़ाया है. 

खामोशी मेरी मंजूरी नहीं, मजबूरी थी...
ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा कि वो अब तक डर की वजह से चुप थीं, लेकिन अब उन्होंने डर के बजाय हिम्मत को चुना है. ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान नजर नहीं आते. काफी लंबे समय तक मैं इसलिए खामोश रही क्योंकि मैं डरी हुई थी. मुझे लगता था कि मेरे पति के पास बहुत प्रभाव, ताकत और साधन हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं खुद को यही समझाती रही कि चुप रहना ही ठीक है. लेकिन मेरी खामोशी कभी मेरी कमजोरी नहीं थी, वो सिर्फ जिंदा रहने की कोशिश थी. आज मैं डर पर हिम्मत को चुन रही हूं. शायद मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब ये नाटक बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था.'

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन

करण औजला की पत्नी ने किया सपोर्ट
ईशा के इस इमोशनल पोस्ट के सामने आते ही पंजाबी इंडस्ट्री और दोस्तों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है. पंजाबी सिंगर करण औजला की पत्नी पलक औजला ने ईशा के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए लिखा, 'तुम बहुत मजबूत हो, बहुत खूबसूरत हो... तुम यह कर सकती हो, माय लव.' पलक के अलावा 'बिग बॉस' फेम सना मकबूल, चेतना पांडे और जैस्मिन भसीन जैसी हस्तियों ने भी कमेंट सेक्शन में ईशा पर प्यार लुटाया और उनका हौसला बढ़ाया है.  

हर तूफान सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद...
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब कुछ दिन पहले ईशा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वो बादशाह के साथ शादी और हनीमून के खास पल बिताती नजर आई थीं. वहीं, एक तस्वीर में ईशा रोती हुई भी दिखी थीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हर तूफान सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद.' इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

चार महीने पहले हुई ईशा रिखी और बादशाह की शादी
आपको बता दें कि बादशाह ने इसी साल 2026 में चार महीने पहले ही सीक्रेट वेडिंग की थी. ईशा रिखी और बादशाह की सीक्रेट वेडिंग पर उनकी सासु मां ने मुहर लगाई थी. शादी के तीन महीने बाद खुद ईशा ने बादशाह के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी पर मुहर लगाई थी.

जैस्मीन मसीह से हुई बादशाह की पहली शादी
बता दें कि बादशाह की पहली शादी साल 2012 में जैस्मीन मसीह से हुई थी. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसमी है. बादशाह और जैस्मिन 2020 में अलग हो गए थे. एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था कि उन्होंने और जैस्मीन ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह

Click here to Read More
Previous Article
Box Office: धमाल 4' की तीसरे मंडे घटी कमाई, फिर भी सलमान खान की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे
Next Article
हीरो के कहने पर फिल्म से निकाले गए थे राघव जुयाल, बोले- 'फोन आने बंद हो गए थे'

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment