Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

1 week ago

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का बीते दिन ही ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें ना केवल यश बल्कि कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों ने भी लाइमलाइट चुराई. उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रिडिक्ट किया कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी. वहीं, कियारा अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं, जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा पर सवाल उठे तो उन्होंने फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस वाइफ की परफॉर्मेंस पर चुप्पी तोड़ी.

ट्रोलिंग के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया रिएक्शन

'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन देखने के बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं, जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भी सवाल उठे. उन्हें भी लोगों ने ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसी बीच सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर कियारा आडवाणी और उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर पोस्ट साझा की, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई.

सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तुम्हारी मेहनत, तुम्हारी लगन और तुम्हारा जुनून-ये सब बड़े पर्दे पर दिखेगा. यह तुम्हारी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी, Ki!'. एक्टर ने आगे गीतू मोहनदास को लेकर लिखा, 'मैं गीतू मोहनदास के मौजिक को देखने का और इंतजार नहीं कर सकता, जो यश, आपने और आपकी पूरी टीम ने क्रिएट किया है. पूरी टीम को बेस्ट विशेज. टॉक्सिक. 26 अगस्त का इंतजार है.' सिद्धार्थ का रिएक्शन तब आया जब कियारा और यश की केमिस्ट्री की चर्चा जोरों पर है. इंटीमेट सीन्स को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

कियारा के इंटीमेट सीन पर यश ने दिया जवाब

इतना ही नहीं, 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान यश ने कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स को लेकर उन्हें डिफेंड किया था. यश ने इस दौरान फिल्म में काम किए सभी एक्टर्स की तारीफ की कि उन्होंने कैरेक्टर में घुसकर काम किया. यश ने आगे कियारा को लेकर कहा, 'ऑडियंश ने अभी झलक देखी है कि कियारा ने टॉक्सिक में क्या किया है.' यश ने कहा कि एक्ट्रेस ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की, डेडिकेशन के साथ काम किया.

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

यश ने एक एक्टर के तौर पर अपने फैसलों पर अडिग रहने के लिए उनका हौसला बढ़ाया और एक्टर ने कहा, 'आप जिस में विश्वास रखते हैं वही आपको करना चाहिए. लोग उसे सराहेंगे और उसकी तारीफ करेंगे. बस इतनी है कि हम अपने समय से थोड़ा आगे चल रहे हैं.' 

क्या है 'टॉक्सिक' में कियारा का रोल?

बहरहाल, अगर फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के रोल के बारे में बात की जाए तो इसमें उन्होंने नादिया का रोल प्ले किया है. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. कियारा और गीतू की जोड़ी की ये पहली फिल्म है. वहीं, यश के साथ भी वो पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं. इसमें नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं. 

'टॉक्सिक' को सिनेमाघरों में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसके पहले फिल्म को 19 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन खाड़ी युद्ध और 'धुरंधर 2' की रिलीज की वजह इसे पोस्टपोन कर दिया गया था.

Click here to Read More
Previous Article
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
Next Article
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment