Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टॉक्सिक के 'तबाही' पोस्टर ने मचाया बवाल, यश-कियारा की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

3 months ago

यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' अब अपने प्रमोशन के नए चरण में पहुंच चुकी है. टीजर से धमाका करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'तबाही' का ऐलान कर दिया है, जो 2 मार्च को रिलीज होगा. गाने का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. खासतौर पर यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

कैसा होगा 'तबाही' गाना?

पोस्टर में यश कियारा को बाहों में उठाए नजर आ रहे हैं. दोनों का पोज काफी क्लोज और रोमांटिक है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'तबाही' एक इंटेंस लव सॉन्ग हो सकता है. हालांकि कियारा का चेहरा पूरी तरह साफ नजर नहीं आता, लेकिन उनका ग्लैमरस लुक फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहा है. वहीं, फिल्म में यश का किरदार नेगेटिव शेड में बताया जा रहा है, ऐसे में रोमांस और डार्क इमोशंस का ये मेल दर्शकों को और ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है.

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस 

जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ, इंटरनेट पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'वाह, ये तो शानदार लग रहा है. पूरी टीम को बधाई.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस गाने का बेसब्री से इंतजार है.' किसी और ने लिखा कि 'यह पोस्टर तबाही लेवल का है.' तो किसी ने लिखा कि 'आग से भरी दुनिया में यह गाना शांति जैसा महसूस हो रहा है.' फैंस के रिएक्शन से इतना तो साफ हो चुका है कि सभी इस गाने और यश-कियारा की केमिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे शानदार बता रहे हैं.

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

बता दें, 'तबाही' और फिल्म के बाकी चार गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया हैं. एक गाने में उन्होंने तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला के साथ आवाज भी दी है. इसके अलावा रवि बस्रूर ने एक गाना और फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है. फिल्म के म्यूजिकल राइट्स जी म्यूजिक कंपनी ने खरीदे हैं. केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीता मोहनदास ने किया है. 19 मार्च को यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज होगी, जिसमें यश और कियारा के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुरारिया जैसे कलाकार नजर आएंगे. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला धुरंधर 2 से होगा, जो बहुत दिलचस्प होने वाला है. 

Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर से भी बड़ी साबित होगी 'धुरंधर 2'? बमफाड़ करेगी कमाई, ये 5 वजहें बनाएंगी फिल्म को ऑडियंस की फेवरेट
Next Article
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment