Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फाइनलिस्ट को लेकर दिग्गजों की भविष्यवाणी, रैना से लेकर कुंबले; जानिए किसने किसे चुना

3 months ago

मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण (T20 World Cup 2026) ऐतिहासिक हो सकता है, अगर भारत या श्रीलंका इसे जीत जाए. आज तक कभी भी मेजबान देश इस खिताब को नहीं जीत पाया है, जबकि अगर टीम इंडिया जीती तो पहली बार होगा जब कोई टीम लगातार 2 बार ये खिताब जीतेगी. टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब 1 हफ्ते का समय बचा है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी अपनी राय दी है कि भारत के साथ दूसरी फाइनलिस्ट टीम कौन सी हो सकती है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का टी20 रिकॉर्ड पिछले कई समय से शानदार रहा है, ऐसे में टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. स्टार स्पोर्ट्स पर अनिल कुंबले, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ आदि दिग्गजों से पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनलिस्ट टीम कौन सी हो सकती है. हालांकि एक टीम भारत पहले से तय की गई थी, सभी को दूसरी फाइनलिस्ट टीम के बारे में अपनी राय देनी थी.

दिग्गजों ने बताई फाइनलिस्ट टीम

रॉबिन उथप्पा ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी दूसरी फाइनलिस्ट चुना. बता दें कि 2024 का खिताब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ही हराकर जीता था. आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया टीम को चुना, जिसने अपना एकमात्र खिताब 2021 में जीता था. आकाश ने कहा, "एक बार फिर, लेकिन इस बार टी20 फॉर्मेट में." दरअसल 2023 ओडीआई वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था.

संजय बांगर और ऑस्ट्रेलिया इरफान पठान ने भी ऑस्ट्रेलिया को चुना. चेतेश्वर पुजारा और अनिल कुंबले ने इंग्लैंड का नाम लिया. मोहम्मद कैफ ने कहा, "मुझे लगता है इस बार भी भारत की भिड़ंत फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ हो सकती है." सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड को फाइनलिस्ट चुना, जिसके खिलाफ भारत ने हाल ही में टी20 सीरीज जीती है.

8 मार्च को होगा फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को होगा, लेकिन इसके वेन्यू पर सुपर-8 के मैचों के बाद या सेमीफाइनल मैचों के बाद मुहर लगेगी. दरअसल पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, ऐसे में अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंची तो 4 मार्च को होने वाला पहला सेमीफाइनल कोलंबो में होगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो खिताबी भिड़ंत भी कोलंबो में होगी, नहीं तो फाइनल अहमदाबाद में होगा.

Click here to Read More
Previous Article
भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मेरी भूमिका...'
Next Article
मनीष पॉल की शादी को पूरे हुए 19 साल, पत्नी संयुक्ता पॉल के नाम लिखा भावुक नोट

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment