Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Suniel Shetty ने 'दरबार' के बाद क्यों नहीं किया साउथ फिल्मों में काम? कहा- 'सिर्फ नेगेटिव रोल्स ही देते हैं'

6 months ago

बॉलीवुड के कई सितारे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे हैं. सैफ अली खान से लेकर बॉबी देओल और जाह्नवी कपूर तक ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई. लेकिन सुनील शेट्टी साउथ फिल्मों में काम करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं. एक्टर ने खुद इसका खुलासा किया है और बताया है कि वो साउथ फिल्मों के ऑफर ठुकरा देते हैं.,

द लल्लनटॉप को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें साउथ फिल्मों में नेगेटिल रोल्स ऑफर होते हैं. लेकिन वो रिजेक्ट कर देते हैं. सुनील शेट्टी ने कहा-  मुझे (साउथ फिल्म इंडस्ट्री से) ऑफर मिलते हैं, लेकिन बदकिस्मती से, आप देखेंगे कि हमें नेगेटिव रोल्स के ही ऑफर मिलते हैं. वो हिंदी हीरोज को पावरफुल बनाना चाहते हैं, लेकिन एक विलेन के नजरिए से. ये स्क्रीन और दर्शकों के लिए अच्छा है. लेकिन यही एक चीज है जो मुझे पसंद नहीं है.

अपनी इकलौती साउथ फिल्म को लेकर क्या बोले एक्टर?
हालांकि सुनील शेट्टी पहले एक साउथ फिल्म में काम कर चुके हैं. एक्टर ने रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'दरबार' में नेगेटिव रोल अदा किया था. ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी जिसमें नयनतारा भी थीं. ऐसे में सुनील शेट्टी ने दरबार में काम करने की वजह भी बताई. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ रजनीकांत की वजह से की थी. सुनील ने कहा- 'मैंने रजनी सर के साथ एक फिल्म की थी, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं उनके साथ काम करने का मौका पाना चाहता था.'

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सुनील शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'केसरी वीर' और 'नादानियां' में दिखाई दिए थे. अब उनके पास प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' पाइपलाइन में है जो अगले साल रिलीज हो सकती है. इसके अलावा एक्टर 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन और परेश रावल समेत कई कलाकार अहम रोल में होंगे.

Click here to Read More
Previous Article
अजय देवगन की तस्वीरों का हो रहा गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा- 'तुरंट हटाए डीपफेक और अश्लील वीडियो'
Next Article
Mastiii 4 Box Office Day 7: 'तेरे इश्क में' की रिलीज से पहले ही खराब हो गई 'मस्ती 4' की हाेलत, जानें कमाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment