Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Stock Market: शेयर मार्केट में आया भूचाल, सेंसेक्स 574 अंक टूटा, निफ्टी भी हुई लाल

6 months ago

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन 7 नवंबर, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही. कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में गिरावट के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 160.86 अंक या 0.19 प्रतिशत  की गिरावट के साथ 83,150.15 पर कारोबारी दिन की शुरुआत की. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 75.90 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,433.80 पर लाल निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ था.    

9:25 बजे तक, सेंसेक्स 621 अंक फिसलकर  82,689 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 180 अंक की गिरावट के साथ 25,328 पर ट्रेड कर रहा था.बीसीई बॉस्केट से सिर्फ 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था, वहीं 25 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी.

बीएसई के टॉप गेन
सनफॉर्मा, इटरनल, आईटीसी, बजाज फाइंनेस, आईसीआईसीआई बैंक
 
बीएसई के टॉप लूजर
भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, टीसीएस

गुरुवार को कैसा रहा था मार्केट?

गुरुवार 6 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में  गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 148.14 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,311.01 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 87.95 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 25,509.70 पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से एशियन पेंट, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और मारुति टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, पावरग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी रहे थे. निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100 और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में तेजी थी. गुरुवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: इतिहास रचने वाला है! दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के रास्ते एलन मस्क, बस कुछ दूरी का है फासला

 

Click here to Read More
Previous Article
शादी के लिए ऐसा पार्टनर चाहती हैं शहनाज गिल, एक्स-बॉयफ्रेंड को इस वजह से दिया था धोखा
Next Article
पैसे रखे हैं न तैयार? 3900 करोड़ रुपये का आज से हो रहा ओपन, दांव लगाने से पहले जानें डिटेल

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment