Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Stock Market Crash: 1 घंटे में 7,60,00,00,00,000 का नुकसान, जानें आज किन कारणों से क्रैश हुआ शेयर बाजार?

2 months ago

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को भारी गिरावट देखी गई. बिकवाली का माहौल कुछ ऐसा रहा कि बाजार खुलने के महज एक घंटे के भीतर ही निवेशकों के करीब 7.6 लाख करोड़ रुपये डूब गए. BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार के बंद भाव 438.63 ट्रिलियन रुपये से गिरकर 430.99 ट्रिलियन रुपये पर आ गया.

शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में 2 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई. सुबह करीब 9:23 बजे BSE सेंसेक्स 1548.85 अंक गिरकर 75155.28 पर आ गया, जबकि NSE निफ्टी 50 458.35 अंक गिरकर 23319.45 पर पहुंच गया. बाजार में आज आई इस गिरावट की कोई एक नहीं, बल्कि कई वजहें हैं. इनमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और कमजोर वैश्विक संकेत जैसे कारण शामिल हैं. 

क्यों गिरा शेयर बाजार? 

  • पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह है. ईरान ने कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी, सऊदी अरब के रास तनुरा रिफाइनरी और जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और संयुक्त अरब अमीरात के हबशान गैस केंद्र को निशाना बनाया. इस बीच, इजरायल ने भी ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हवाई हमले किए. ये सारे के सारे एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर हैं. ऐसे में इन्हें नुकसान पहुंचने से आगे चलकर ऊर्जा संकट और गहराने की आशंका है. 
  • युद्ध गहराने की स्थिति में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 111-112 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है. भारत तेल की अपनी जरूरतों के लिए आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है. ऐसे में कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने का भी डर है.
  • HDFC बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा देना भी बाजार के लिए किसी झटके से कम नहीं है. इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया, बिकवाली बढ़ी और शेयर 8-9 परसेंट तक गिर गए. शेयरों में आई गिरावट से बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन को करीब 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. 
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए भविष्य में भी 'हॉकिश' अपनाए जाने के संकेत दिए. इससे वैश्विक बाजारों में बिकवाली बढ़ी.
  • आज भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 93.38 रुपये पर पहुंच गया. यह गिरावट विदेशी निवेशकों के बीच घबराहट का कारण बनी, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी. आज बैंकिंग से लेकर ऑटो सेक्टर, आईटी से लेकर FMCG सभी सेक्टर नुकसान में रहे.  

ये भी पढ़ें:

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 1953 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 525 अंक नीचे 

Click here to Read More
Previous Article
SBI ग्राहक हो जाएं सावधान! स्कैमर्स ने निकाला फ्रॉड करने का नया तरीका, थोड़ी सी गलती पड़ सकती है भारी
Next Article
कोहराम, संकट और महंगाई… मिडिल ईस्ट वॉर के बीच क्या कुछ ही दिनों में आ रही वैश्विक मंदी?

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment