Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

4 months ago

Early Signs Of Weak Nervous System: शरीर को चलाने वाला सबसे अहम सिस्टम हमारा नर्वस सिस्टम होता है.  यही सिस्टम हमारे मूड, सोचने की क्षमता, चलने-फिरने और महसूस करने तक सब कुछ कंट्रोल करता है. लेकिन जब यही सिस्टम कमजोर होने लगता है, तो शरीर अलग-अलग तरह के संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.  एक्सपर्ट के अनुसार, नसों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ती हैं और कई बार इनके लक्षण समझ पाना आसान नहीं होता. 

dpuhospital की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर पांच में से एक व्यक्ति किसी न किसी नर्व से जुड़ी समस्या का सामना कर चुका है. ऐसे में अगर शरीर में कुछ असामान्य बदलाव दिखें, तो उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके लक्षण क्या होते हैं. 

मांसपेशियों की ताकत कम होना

सबसे पहला संकेत है मांसपेशियों की ताकत कम होना. अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत के ही कमजोरी महसूस होने लगे या शरीर में ताकत घटती दिखे, तो यह नर्वस सिस्टम के कमजोर होने का इशारा हो सकता है.

सिरदर्द होना

बार-बार सिरदर्द होना भी एक आम लक्षण है. अगर सिरदर्द लगातार बना रहता है और सामान्य दवाओं से भी ठीक नहीं होता, तो यह नसों से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है.

याददाश्त कमजोर होना

याददाश्त कमजोर होना भी एक अहम संकेत है. अगर आपको छोटी-छोटी बातें भूलने की आदत बढ़ती जा रही है, तो इसे उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें. कई बार यह नर्वस सिस्टम की कमजोरी की वजह से भी हो सकता है.

झुनझुनी या सुन्नपन 

शरीर में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना भी एक बड़ा संकेत है. खासकर हाथ-पैरों में बार-बार ऐसा होना न्यूरोपैथी की ओर इशारा कर सकता है, जिसमें नसें प्रभावित होने लगती हैं.

 जकड़न या अकड़न की समस्या

मांसपेशियों में जकड़न या अकड़न भी नजर आ सकती है. लंबे समय तक तनाव या नसों पर दबाव के कारण मांसपेशियां सख्त होने लगती हैं, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पीठ दर्द की समस्या

पीठ दर्द भी कई बार नसों की कमजोरी से जुड़ा होता है. अगर दर्द बार-बार हो रहा है या बिना वजह बढ़ रहा है, तो इसे हल्के में न लें.

कंपन या दौरे पड़ना 

कंपन या दौरे पड़ना भी गंभीर संकेत हो सकते हैं. यह स्थिति तब आती है जब नर्वस सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा होता और समय रहते इलाज न मिले तो यह बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है.

ये भी होते हैं लक्षण

इसके अलावा, कुछ मामलों में यह समस्या गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है, जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस या स्ट्रोक जैसी स्थितियां.

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

डॉक्टरों का कहना है कि अगर इनमें से कोई भी लक्षण बार-बार नजर आए, तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए. समय पर जांच और इलाज से बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है. नसों की सेहत को नजरअंदाज करना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है.

इसे भी पढ़ें- Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Click here to Read More
Previous Article
Navratri 2026 Day 9 Puja: नवरात्रि महानवमी 27 मार्च को, मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, भोग, हवन-कन्या पूजा का मुहूर्त देखें
Next Article
Tuberculosis In Women: महिलाओं में साइलेंट किलर क्यों बन रहा टीबी, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?

Related स्वास्थ्य Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment