Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की तारीफ की:रणवीर सिंह की फिल्म को मास्टरपीस बताया, बोले - कौन-सी प्रोपेगैंडा फिल्म?

5 months ago

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कहे जाने के दावों को खारिज किया। गौरतलब है कि धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा अब भी जारी है। ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी। X अकाउंट पर अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “वाह! अभी-अभी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ देखी, एक एब्सोल्यूट मास्टरपीस। कैसी ‘प्रोपेगैंडा’ फिल्म? फिल्म तो फिल्म होती है। यह एक शानदार, ग्रिपिंग, दिलचस्प और भरपूर मनोरंजन से भरी फिल्म है, जिसे पूरी ईमानदारी से बनाया गया है। बैंकॉक, थाईलैंड में बनाए गए सेट्स (जो पाकिस्तान को दर्शाते हैं) बेहद खूबसूरत और रियलिस्टिक हैं।” उन्होंने आगे कहा, “तकनीकी रूप से फिल्म बेहतरीन है, एडिटिंग शानदार है। सिनेमैटोग्राफर की उत्कृष्ट मेहनत काबिल-ए-तारीफ है। पूरी टैलेंटेड कास्ट और क्रू को बधाई, जिन्होंने इस फिल्म को विजुअल डिलाइट बना दिया। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है।” रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ की शत्रुघ्न सिन्हा ने खासतौर पर रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि रणवीर सिंह अपने किरदार में आउटस्टैंडिंग हैं, जबकि संजय दत्त को एक योग्य पिता का योग्य पुत्र कहा। अक्षय खन्ना की एक्टिंग को भी उन्होंने बेहद शानदार बताया। पोस्ट में उन्होंने राकेश बेदी के रोल को “केक पर आइसिंग” बताया और कहा कि म्यूजिक व कोरियोग्राफी ने सिनेमा में नई एनर्जी भरी है। साथ ही, सौम्या टंडन के कैमियो को भी दमदार बताया। लास्ट में उन्होंने आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए फिल्म को अनफॉरगेटेबल सिनेमैटिक ट्रीट / मास्टरस्ट्रोक कहा और लिखा - “लॉन्ग लिव इंडियन सिनेमा! जय हिंद!” बता दें कि फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने रिलीज होने वाला है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन नजर आएंगे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से टकराएगी। दोनों फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक नहीं:SC बोला- निगेटिव मैसेज नहीं, क्या हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी सामाजिक ताना-बाना तोड़ती है
Next Article
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने पूरी की दूसरी मास्टर डिग्री:खालसा कॉलेज अमृतसर से म्यूजिक में MA की; बोले- अचीवमेंट फैंस को समर्पित

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment