Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शूटिंग के दौरान पंजाबी एक्टर घायल, VIDEO:दीवार से सिर टकराया, जंप सीन करते वक्त क्रेन में आई खराबी; MRI कराना पड़ा

4 months ago

पंजाबी एक्टर जय रंधावा फिल्म इश्कनामा 56 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। शूटिंग के समय एक जंप सीन करते हुए क्रेन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे जय रंधावा छत पर सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए और सीधे दीवार से जा टकराए। इस दौरान उनका सिर दीवार से जोर से टकरा गया। इस घटना का 8 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। हादसे के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जय रंधावा की MRI करवाई गई। डॉक्टरों ने किसी भी गंभीर खतरे से इनकार किया है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी अस्पताल से एक फोटो भी सामने आई। जिसमें MRI करते हुए दिखाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार जय रंधावा की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। जानिए 8 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा शूटिंग के वक्त हुए हादसे का 8 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें क्रेन मशीन से जंप सीन करवाया जा रहा रहा, एक्टर जय रंधावा एक मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर जंप करते हैं। लेकिन इसी दौरान क्रेन मशीन में तकनीकी खराबी आई और वे सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए और सीधे सामने वाले दूसरे मकान की दीवार से उनका सिर टकरा गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत ही क्रेन ड्राइवर ने उन्हें ऊपर कर लिया और दूसरे मकान की छत पर उतार दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। हांलाकि ये वीडियो कब और कहां का है, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशंसकों ने की जल्दी ठीक होने की दुआ हादसे के बाद जय रंधावा की अस्पताल से एक फोटो भी सामने आई। जिसमें उनकी एमआरआई करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही जय रंधावा के शूटिंग के दौरान घायल होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो प्रशंसकों और पंजाबी सिनेमा के सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दीं। इश्कनामा की दिसंबर से चल रही शूटिंग जय रंधावा की नई फिल्म इश्कनामा 56 की शूटिंग दिसंबर 2025 से चल रही है। इसके लिए उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर अपने फैंस को बताया भी था। फेसबुक पेज पर जय ने लिखा- मैं अपनी आने वाली फिल्म के लिए फिटनेस पर दिन-रात एक कर रहा हूं। इस प्रोजेक्ट के लिए मैंने 58 किलो से 78 किलो तक का सफर तय किया है। इस पोस्ट पर फैंस ने लिखा- जय रंधावा का यह नया अवतार उनकी सुपरहिट फिल्म शूटर की याद दिलाता है। उनके एक फैंस ने भावुक होते हुए कहा, यह तो बस एक छोटा सा ट्रेलर है, असली पिक्चर अभी बाकी है। जय भाई सिर्फ हमारे हीरो नहीं, बल्कि हमारी जान और प्रेरणा हैं। वह हमें हर काम में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बता दें कि फिल्म इश्कनामा 56 जय के नए लुक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
एसीपी रीता फरेरा की भूमिका में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर:बोलीं- हम बचपन में जिस ट्रॉमा से गुजरे हैं, 'दलदल' वही मानसिक घुटन को दर्शाता है
Next Article
सारा अली खान के करियर पर ओरी ने कसा तंज:यूजर्स ने लताड़ते हुए बताया घटिया इंसान; हाल ही में एक्ट्रेस ने अनफॉलो किया था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment