Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शिल्पा शेट्‌टी से धीरेंद्र शास्त्री बोले- आपको परेशान कर दिया:जवाब मिला- आप तो परेशानी दूर कर रहे; जया किशोरी फिर पहुंचीं

6 months ago

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज नौवां दिन है। यूपी में यात्रा आज तीसरे दिन आगे बढ़ेगी। इसके लिए जया किशोरी मथुरा पहुंच गई हैं। इससे पहले यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी, फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर राजपाल यादव भी शामिल हुए। मृदुलकांत शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, चिन्मयानंद बापू ने भी पदयात्रा में शिरकत की थी। मथुरा के संस्कृत विश्वविद्यालय में बने विराम मंच पर शिल्पा शेट्टी ने कहा- एक कॉल दूर हूं, महाराज जी... जब जरूरत हो तब याद कर लेना। आज इतनी संख्या में आप लोगों को देख कर मेरा मन बहुत ही खुश हो रहा है। जो इतने महान भाव से काम कर रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। इसलिए आज हम सब यहां पर इकट्ठा हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने शिल्पा को राजपाल से मिलवाया। उन्हें देखते ही शिल्पा खिलखिला उठी और आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने राजपाल से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा। उन्होंने कहा- आपका नंबर ढूंढ रही थी। आपका एक इंटरव्यू देखा था। इसमें आपने बहुत ही शानदार बातें कहीं। मथुरा में 55 किलोमीटर लंबी यात्रा चार दिन में पूरी होनी है। कल यानी 16 नवंबर को इसका समापन होगा। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा होते हुए यात्रा मथुरा बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी। प्रवेश के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- “यूपी में हम ज्यादा सुरक्षित हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है… पता नहीं, कब गाड़ी पलट जाए।” पहले कुछ तस्वीरें देख लीजिए... पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to Read More
Previous Article
YouTube में आया नया फीचर! अब हर वीडियो से पूछिए सवाल और तुरंत पाएं जवाब, जानिए कैसे करेगा कमाल
Next Article
एक्टर राजकुमार राव बने पिता:शादी की चौथी सालगिरह पर पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment