Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन पर FIR दर्ज:नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान

6 months ago

शिल्पा शेट्टी और उनका रेस्टोरेंट बैस्टियन एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक्ट्रेस के बेंगलुरु स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर नियमों के उल्लंघन की वजह से किया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। यह मामला कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 103 के तहत स्वत: संज्ञान के बाद दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैस्टियन 11 दिसंबर को तय समय से अधिक यानी रात 1:30 बजे तक खुला था। बैस्टियन के अलावा, सॉर बेरी पब के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले में अब तक आठ लोगों का बयान दर्ज किया गया है। बता दें कि 11 दिसंबर को ही बेंगलुरु बैस्टियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वायरल वीडियो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और बिजनेसमैन सत्या नायडू नजर आ रहे थे। बिल चुकाने के दौरान पब के स्टाफ से इनकी बहस हो गई। फिर वो बहस झगड़े में बदल गई। हालांकि, पब स्टाफ ने फिर बीच-बचाव करके मामले को शांत किया था। विवाद बढ़ने पर सत्या ने सफाई में कहा था कि वो दोस्तों के साथ डिनर के लिए पब गए थे। बिल भरते समय कुछ दिक्कत हुई थी लेकिन इस दौरान किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस वायरल वीडियो के बाद ही एक्शन लिया है। बता दें कि शिल्पा ने साल 2019 में बैस्टियन ब्रांड के फाउंडर, रेस्टोरेंट मालिक रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप की थी। अब वह भारत भर में कई रेस्टोरेंट की सह-मालिक हैं और ब्रांड में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शिल्पा ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वह भारत के सबसे बड़े रेस्टोरेंट मालिकों में से एक हैं।
Click here to Read More
Previous Article
अनुपम खेर ने दिए ₹500, बोले-45 साल पुराना उधार चुका:राजा बुंदेला को खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के मंच पर गले लगाया, कहा- ये मेरा लंगोटिया यार
Next Article
बॉर्डर 2 के टीजर को फैंस ने किया सेलिब्रेट:देश के कई शहरों में रखी गई स्क्रीनिंग, बॉर्डर का गाना संदेशे आते हैं गुनगुनाते दिखे लोग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment