Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शिल्पी राघवानी-अंशुमान सिंह राजपूत का इमोशनल सॉन्ग 'पीरितिया के पीर' से रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

3 months ago

भोजपुरी सॉन्ग ने लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली है. भोजपुरी सॉन्ग का नाम सुनते ही डांस करने का मन कर जाता है. आज कल कई ऐसे भोजपुरी गाने है, जो सिर्फ लोग सुनते ही नहीं बल्कि उनके फेवरेट लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं. पर कुछ ऐसे इमोशनल गाने भी है जिसने लोगों के दिल जीतने में कामयाब हुए.

उनमें से एक है गाना “पीरितिया के पीर से” है, जिसने रिलीज होते ही लोगों का दिल छू लिया है. ये गाना ऋतु रमण भोजपुरी फिल्म के ऑफिशियल चैनल पर पब्लिश है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस गाने में पति-पत्नी के बीच भरपूर प्यार और मिलने-बिछड़ने का दर्द को दर्शाया गया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ritu Raman Film Production (@ritu_raman_film_production)

 

इस गाने में दिखाया गया है कि पत्नी के छोड़कर चले जाने पर पति किस तरह टूट जाता है और अकेलेपन और यादों की तन्हाई में डूब जाता है. इस दर्द से बेहद अच्छे से रुबरु कराया है और पर्दे पर जिंदा किया है ट्रेंडिंग एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी और अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत ने. दोनों की ये केमिस्ट्री बहुत ही अच्छी तरह से निखर के पर्दे पर नजर आई है. जिसकी वजह से ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गाने को लेकर शिल्पी राघवानी ने कहा कि ये गाना उनके लिए बेहद ही खास हैं और उनके दिल के बेहद करीब हैं. क्योंकि इसमें एक स्त्री और पुरुष के रिश्ते का वो दर्द दिखाया गया हैं जो शायद शब्दों में बयान करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने बताया की शूटिंग के दौरान इस गाने का हर एक सीन बहुत ही सच्चाई और इमोशन के साथ बनाया गया है ताकि लोग इस फिल्म से इमोशनली जुड़ सके. उन्हें उम्मीद थी की लोगों को ये बेहद पसंद आएगा. और ये गाना उन सबके दिलों को छुएगा जिन्होंने अपने जिवनसाथी से बिछड़ने का दर्द महसूस किया है.

वीडियो की बात करें तो इसे बहुत ही खूबसूरत अंदाज में फिल्माया गया है. गाने के निर्माता सी.बी. रमन हैं, और निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल झा और जितेंद्र जीतू जिट्ज ने संभाली है. सीन की सिनेमैटोग्राफी रवि एंड टीम, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित सिंह ने की है. कोरियोग्राफी शनि और अभ्यास की है और गाने का पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

Border 2 Box Office Day 7: 'बॉर्डर 2' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन भी खूब छाप रही नोट, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन

Click here to Read More
Previous Article
मनीष पॉल की शादी को पूरे हुए 19 साल, पत्नी संयुक्ता पॉल के नाम लिखा भावुक नोट
Next Article
'द राजा साब' के फेलियर के बाद होल्ड हुई सालार 2? मेकर्स ने किया रिएक्ट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment