Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शक्ति कपूर ने सलमान के साथ झगड़े पर चुप्पी तोड़ी:14 साल पहले कहा था– वह औरतों को पीटता है

5 months ago

सलमान खान और शक्ति कपूर कभी बॉलीवुड के गहरे दोस्त थे। दोनों ने ‘अंदाज अपना अपना', 'जुड़वा', 'हम साथ-साथ हैं' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन 2005 में शक्ति के स्टिंग ऑपरेशन कांड के बाद रिश्ते तनावपूर्ण हो गए। 2011 में 'बिग बॉस 5' में दोनों की भिड़ंत हो गई थी। ‘बिग बॉस 5’ से एविक्शन के बाद शक्ति कपूर ने उस समय ट्विटर (अब X) पर बिग बॉस और सलमान खान की खुलकर आलोचना की थी। शक्ति ने सलमान पर 'औरतों को पीटने' का आरोप लगाया था। करीब 14 साल बाद शक्ति ने अब सलमान के साथ अपने रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है। 'द पावरफुल ह्यूमन्स' पॉडकास्ट पर शक्ति कपूर ने कहा, "सलमान से सब हेलो-हेलो है। अब हमारे रिश्ते अच्छे हैं। मुझे किसी से शिकायत नहीं।" 2005 में एक स्टिंग में शक्ति को न्यूकमर लड़की से 'फेवर' मांगते कैमरे पर पकड़ा गया था। उसके बाद दोनों ने साथ फिल्म नहीं की। 'बिग बॉस 5' में सलमान खान ने शक्ति कपूर का गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन जल्द ही बहस हो गई। शराब छोड़ चुके शक्ति, बोले- इंडस्ट्री बदल गई शक्ति ने अपनी लाइफस्टाइल पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे शराब छोड़े 5 साल हो गए। अब इंडस्ट्री में ज्यादातर हेल्थ फ्रीक हैं। पहले सेट पर कई स्टार नशे में धुत आते थे, अब सब बॉडीबिल्डर और सोशल ड्रिंकर हैं।" 'बिग बॉस' में क्यों हुआ झगड़ा?' बिग बॉस 5' को सलमान और संजय दत्त होस्ट कर रहे थे। शक्ति को लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा था, "सलमान को मुझसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मुझे ग्रीट नहीं किया। फिर बोले, 'शक्ति जैसे लोगों को घर में नहीं बुलाते।' बिना वजह कड़वी बातें कहीं।"
Click here to Read More
Previous Article
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में संजय दत्त की सरप्राइज एंट्री:सिंगर ने स्टेज पर एक्टर के पैर छुए, एक्ट्रेस तारा सुतारिया को किस किया
Next Article
सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था:रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment