Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन:ईरान-इजराइल तनाव के कारण फैसला; ₹32 हजार तक की टिकट बिकी थी, अब मिलेगा रिफंड

2 months ago

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का अप्रैल में होने वाला 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' फिलहाल टाल दिया गया है। ऑर्गनाइजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभी तक कॉन्सर्ट की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। शकीरा का मुंबई में 10-11 अप्रैल और दिल्ली में 15 अप्रैल को परफॉर्म करने का शेड्यूल था। इससे पहले अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट भी भारत में दो महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर 'डिस्ट्रिक्ट' ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, "मौजूदा जियो पॉलिटिकल स्थिति और क्षेत्रीय तनाव के कारण शकीरा का कॉन्सर्ट अगले नोटिस तक पोस्टपोन किया जा रहा है। हमारे लिए फैंस, आर्टिस्ट और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा सबसे ऊपर है।" ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि वे शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई तारीखों पर काम कर रहे हैं और जैसे ही कुछ फाइनल होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। 32 हजार रुपए तक थी टिकट की कीमत शकीरा के इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था, क्योंकि वे 2007 के बाद पहली बार भारत आने वाली थीं। इसके टिकट काफी महंगे बिके थे। मुंबई में सबसे महंगा 'HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास' 32,000 रुपए का था। इसमें 28,500 रुपए की टिकट के साथ जीएसटी और बुकिंग फीस शामिल थी। वहीं, प्लैटिनम लाउंज का टिकट 24,500 रुपए और वीआईपी सेक्शन का टिकट 14,500 रुपए का था। दिल्ली में भी स्टारस्ट्रक लाउंज की कीमत करीब 30,500 रुपए रखी गई थी। पूरा पैसा वापस मिलेगा जिन लोगों ने टिकट बुक किए थे, ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें रिफंड का भरोसा दिया है। डिस्ट्रिक्ट की तरफ से बताया गया कि जिन्होंने भी टिकट्स खरीदी थीं, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। यह रिफंड उसी 'ओरिजनल पेमेंट मोड' में क्रेडिट किया जाएगा। किसी भी सवाल या समस्या के लिए ऑर्गनाइजर्स ने एक आधिकारिक ईमेल आईडी भी जारी की है। मिडिल ईस्ट संकट का असर मिडल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध की स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं और लॉजिस्टिक्स को प्रभावित किया है। कई एयरलाइंस ने अपने रूट बदल दिए हैं और विदेशी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद कॉन्सर्ट टाले जा रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल:डायरेक्टर की पहली फिल्म में भी काम कर चुके मोहनलाल; बोले- खुद को सम्मानित महसूस कर रहा
Next Article
लैक्मे फैशन वीक 2026 की शुरुआत:अनन्या पांडे-राधिका मदन ने रैंप वॉक किया; गौरी खान भी शामिल हुईं, देखें इवेंट की तस्वीरें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment