Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शाहिद कपूर ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग:एक्टर ने पहले दिन के शूट की फोटो शेयर कर अपना लुक दिखाया

2 months ago

शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने अपने किरदार के लुक को भी दिखाया। शाहिद ने लिखा, "फर्जी 2 का पहला दिन... वापस शुरू!" बता दें कि फरवरी में शाहिद कपूर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन बन रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीरीज के क्रिएटर्स राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, “नकली काम करने वाले फिर से लौट आए हैं।” सीरीज के क्रिएटर्स ने भी दी जानकारी राज और डी.के. ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डियों की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ कैप्शन लिखा, “राउंड 2 चल रहा है,” जिससे सीरीज की वापसी का संकेत मिला था। इससे पहले शाहिद कपूर ने बताया था कि ‘फर्जी’ सीजन 2 को आने में समय लगेगा। उनका कहना था कि शो की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन में काफी समय लगता है और इसे कई भाषाओं में डब कर 200 देशों में रिलीज किया जाता है। वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'फ़र्ज़ी' का पहला सीजन 10 फरवरी 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। सीरीज की कहानी में सनी (शाहिद कपूर) एक जबरदस्त कलाकार होता है, जो हूबहू पेंटिंग्स बना सकता है। लेकिन जब उसके नानाजी का अखबार 'क्रांति' और उनका प्रिंटिंग प्रेस कर्ज के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच जाता है, तो वह अपनी कला का इस्तेमाल नकली नोट बनाने के लिए करता है। जो बाद में एक बड़े जाल में फंस जाता है। वहीं विजय सेतुपति ने एक टास्क फोर्स अधिकारी की भूमिका निभाई है।
Click here to Read More
Previous Article
साउथ डायरेक्टर वामसी का नया प्रोजेक्ट:थ्रिलर फिल्म में एक बड़े सिंडिकेट से भिड़ेंगे सलमान, दमदार और इमोशनल होगा रोल
Next Article
अनुरोग डोभाल की ट्रोलिंग पर भड़के मुनव्वर:यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग में आत्महत्या की कोशिश की; अली गोली, एल्विश यादव भी सपोर्ट में उतरे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment