Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस और नेटफ्लिक्स को समन:समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 दिनों में जवाब मांगा, 30 अक्टूबर को होगी सुनवाई

9 months ago

आज यानी 8 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट में IRS अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट को समन किया है। आरोप हैं कि सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड द्वारा समीर वानखेड़े की छवि खराब की गई है। इस सीरीज को रेड चिल्लीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए समन में लिखा गया है कि प्रोडक्शन हाउस और नेटफ्लिक्स को 7 दिनों में मामले पर जवाब देना होगा। इस मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। समीर वानखेड़े का आरोप है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में उनसे मिलता-जुलता किरदार दिखाया गया, जिससे उनकी छवि बिगाड़ी गई और मानहानि हुई। उन्हें और उनके परिवार को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले समीर वानखेड़े ने 26 सितंबर को पहली बार मानहानि की याचिका दायर की थी। उस समय दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें याचिका में संशोधन करने का समय दिया था और जवाब मांगा था कि ये याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में सुनने योग्य कैसे होती है। तब जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा था- आपकी याचिका दिल्ली में सुनवाई योग्य नहीं है। मिस्टर सेठी (समीर वानखेड़े के वकील), कारण और क्षेत्राधिकार को देखें। अगर आपका मामला यह होता कि ‘मुझे कई जगहों पर, जिनमें दिल्ली भी शामिल है, बदनाम किया गया है और अधिकतम नुकसान दिल्ली में हुआ है’, तो हम इसे समझ सकते थे और इस मामले पर यहीं दिल्ली में विचार करते। कोर्ट द्वारा कहा गया था कि वो याचिका खारिज नहीं रह रहे हैं, लेकिन इसमें पुनः विचार और बदलाव करने का समय दे रहे हैं, जिसके बाद अब इसे दोबारा सूचीबद्ध किया गया है। क्यों शाहरुख के खिलाफ दायर की गई याचिका? शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री या कहें तो बॉलीवुड के बैकड्रॉप पर बनी है। इसके पहले एपिसोड में बॉलीवुड की सक्सेस पार्टी का सीन है, जिसके बाहर कुछ लोग ड्रग का सेवन करते नजर आए हैं। इसी दौरान एक जांच अधिकारी की एंट्री होती है, जो बॉलीवुड के लोगों को ड्रग केस में फंसाने की मंशा के साथ वहां पहुंचता है। ये किरदार समीर वानखेड़े से काफी मिलता है। सीरीज रिलीज होने के बाद उस किरदार की लगातार समीर वानखेड़े से तुलना की जा रही है। आर्यन खान के ड्रग केस में जांच अधिकारी थे समीर वानखेड़े 2 अक्टूबर 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डिएला क्रूज से आर्यन खान और उनके दोस्तों को ड्रग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम, पैसेंजर बनकर शिप पर चढ़ी। रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली छापेमारी में कोकीन और चरस सहित दूसरे ड्रग्स बड़ी मात्रा में जब्त किए गए। आर्यन खान को इस मामले में कई हफ्तों तक आर्थर रोड जेल में रखा गया था। जमानत के कागजात में देरी के कारण आर्यन 30 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल से रिहा हुए। फिर 27 मई, 2022 को आर्यन खान और 5 अन्य को पर्याप्त सबूत के अभाव में क्लीन चिट दे दी गई। इस रेड के चलते समीर वानखेड़े भी जांच के दायरे में आ गए थे। उस समय उनकी और शाहरुख खान के बीच हुई चैट भी पेश की गई थी। चैट में शाहरुख, समीर वानखेड़े से मदद मांग रहे थे। विवादों में है सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड इस सीरीज में कई बॉलीवुड एक्टर्स ने कैमियो किया है। सीरीज के 7वें एपिसोड में रणबीर कपूर को ई-सिगरेट पीते दिखाया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। IANS के अनुसार, यह शिकायत विनय जोशी नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई। उनका कहना है कि शो के सातवें एपिसोड में रणबीर कपूर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखे, लेकिन इस दौरान किसी तरह की हेल्थ वॉर्निंग या डिस्क्लेमर नहीं दिया गया। शिकायत के बाद NHRC ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस भेजा है। आयोग ने कहा कि मंत्रालय इस तरह के कंटेंट को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए। आयोग ने यह भी कहा कि इस तरह के सीन युवा दर्शकों पर गलत असर डाल सकते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
धनश्री बोलीं- शादी के 2 महीने बाद किया गया चीट:युजवेंद्र चहल ने चुप्पी तोड़कर कहा- आज भी उनका घर मेरे नाम से चल रहा है, चीट करता तो इतना लंबा रिलेशन होता क्या
Next Article
पत्रकार से एक्ट्रेस बनीं दीक्षा जुनेजा:पैसों के लिए एक्टिंग में आईं, ऋषि कपूर की फिल्म से डेब्यू, OTT के हर प्लेटफॉर्म पर अब इनका शो

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment