Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Scorpio January Horoscope 2026: वृश्चिक जनवरी मासिक राशिफल, काम बनेंगे या बिगड़ेंगे, ध्यान रखें ये बातें

5 months ago

Vrishchik January horoscope 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सामान्य लाभ एवं सफलता लिए हुए है. इस माह आपको अपने काम को पूरे मनोयोग के साथ समय पर करने की आवश्यकता बनी रहेगी. थोड़ी सी भी लापरवाही या आलस्य से आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को माह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक तथा इष्टमित्रों की मदद से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे.

माह के दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने वाला है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाएं बनेंगी. वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही लाभ होगा. यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कागजी काम समय पर निबटाएं और धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें

कारोबार से जुड़ी बड़ी डील करने से पहले अथवा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ रहने वाला है. इस दौरान उच्च शिक्षा प्राप्ति की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी.

माह की शुरुआत में आप अति व्यस्तता के चलते अपनी लव लाइफ अथवा मैरीड लाइफ की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे. इस दौरान प्रेम प्रसंग अथवा दांपत्य जीवन के प्रति अरुचि के पीछे आपसी मतभेद भी कारण बन सकता है. माह के उत्तरार्ध में महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा.

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.

Virgo January Horoscope 2026: कन्या जनवरी मासिक राशिफल, निवेश से बचें, ट्रांसफर के योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
हेल्दी दिखने वाले ये फूड भी बढ़ा सकते हैं परेशानी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
Next Article
किराए का लहंगा पहनने से शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है बुरा असर! जानें कथावाचक की चेतावनी

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment