Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने की रैंपवॉक:लैकमे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में दिखा ग्लैमरस लुक, चलने के स्टाइल पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं

9 months ago

ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने रविवार को आयोजित लैकमे ग्रैंड फिनाले में बतौर शो स्टॉपर रैंप वॉक की। गोल्डन बॉडी फिटेड गाउन में अनीत पड्डा का बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिला। हालांकि चलने के स्टाइल पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वॉक के चलते ट्रोल हुईं अनीत पड्डा अनीत पड्डा के लैकमे फैशन वीक में डेब्यू करने पर फैंस काफी खुश हैं। कई लोग उनके लुक की जमकर तारीफें करते हुए उन्हें नई अचीवमेंट पर बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो उनके चलने के स्टाइल पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म सलाम वैंकी में छोटा सा किरदार निभाने के बाद अनीत पड्डा बतौर लीड फिल्म सैयारा में नजर आई थीं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। आने वाले समय में अनीत कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म न्याय में नजर आएंगी। इस फिल्म में फातिमा सना शेख उनकी को-स्टार होने वाली हैं। फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।
Click here to Read More
Previous Article
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:मलाइका का दिखा ग्लैमरस अंदाज, बॉबी देओल-प्रीति का हुआ रीयूनियन, अनन्या-सुहाना का ट्रेडिशनल लुक
Next Article
जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह का निधन:90 साल की उम्र में लीं आखिरी सांसें, पगड़ी हटाने पर डेढ़ साल तक नहीं की थी बेटे से बात

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment