Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

साउथ सुपरस्टार्स पर चला धुरंधर का जादू:सूर्या, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने फिल्म को बताया मास्टरपीस, बोले- इंटरनेशनल लेवल का प्रेजेंटेशन

5 months ago

अक्सर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बनाम साउथ इंडस्ट्री के बीच टकराव की खबरें आती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में जहां साउथ की फिल्में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही थीं। वहीं, हिंदी सिनेमा को उनकी फिल्मों के लिए आलोचनाओं का सामना कर पड़ा रहा था। लेकिन आदित्य धर की धुरंधर ने दोनों इंडस्ट्री को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया है। इस फिल्म की तारीफ सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हो रही बल्कि धुरंधर देखने के बाद साउथ सुपरस्टार्स भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक नहीं पाए। तमिल एक्टर सूर्या शिवकुमार ने धुरंधर देखने के बाद फिल्म की तारीफ में एक्स पर पोस्ट लिखा। उन्होंने पोस्ट में डायरेक्टर, एक्टर सबकी खूब तारीफ की। वो लिखते हैं- ‘इस मास्टरपीस के लिए धन्यवाद @AdityaDharFilms। धुरंधर, क्या शानदार फिल्म है। आपके क्राफ्ट ने मुझे पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। आपको और पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और सम्मान। मेरे भाई आर माधवन को विशेष बधाई। क्या गजब का बदलाव है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह को इस शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए बधाई। सूर्या और जो (ज्योतिका) की तरफ से प्यार।’ सूर्या से पहले तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया लंबा चौड़ा-पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था- ‘मैंने अभी धुरंधर देखी। बेहतरीन एक्टिंग, तकनीकी पहलुओं और शानदार से साउंड ट्रैक से भरपूर एक शानदार फिल्म। मेरे भाई रणवीर सिंह की दमदार जबरदस्त मौजूदगी - उन्होंने अपनी वर्सेटिलिटी से जान डाल दी। अक्षय खन्ना जी का औरा और संजय दत्त जी, एक्टर माधवन, अर्जुन रामपाल और बाकी सभी कलाकारों की दमदार मौजूदगी। सारा अर्जुन भी बहुत प्यारी लगी हैं। और हां, इस शिप के कप्तान, शानदार और जबरदस्त फिल्म मेकर आदित्य धर गारू। आपने एक बेहतरीन फिल्ममेकर के तौर पर पूरे स्वैग के साथ कमाल कर दिया। मुझे यह बहुत पसंद आई। दोस्तों, इसे देखिए और शो का मजा लीजिए।' तेलुगु फिल्म एक्टर अदिवि शेष ने धुरंधर देखने के बाद लिखा था- ‘मुझे धुरंधर बहुत पसंद आई। देश की सबसे बड़ी फिल्म देखने में देर हो गई, लेकिन फिल्म बहुत ही शानदार है। @AdityaDharFilms सर, इतने सारे ग्रे शेड्स को इतनी बारीकी से दिखाना वाकई कमाल की बात है। इतने प्रासंगिक सब्जेक्ट पर बिल्कुल इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन। मेजर के लिए 26/11 पर इतना रिसर्च करने वाले इंसान के रूप में, मेरे लिए यह देखना बिल्कुल नया अनुभव था कि ISI के हैंडलर्स को ल्यारी अंडरवर्ल्ड ने किस तरह मजबूत बनाया था।’ टीम की तारीफ में उन्होंने लिखा- ‘रणवीर सिंह से लेकर आर माधवन तक सबने शानदार परफॉर्मेंस दी है। लेकिन मेरे पसंदीदा निःसंदेह रहमान डकैत के रूप में अक्षय खन्ना जी और जमील के रूप में राकेश बेदी जी थे। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी म्यूजिक, इंटरनेशनल लेवल की सिनेमैटोग्राफी और ओवरऑल क्रॉफ्ट इसे एक यादगार अनुभव बना दिया। मैं इसे जल्द ही दोबारा देखूंगा।’ तेलुगु एक्टर निखिल सिद्धार्थ भी धुरंधर देखने के बाद खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने फिल्म से रणवीर सिंह की जिफ शेयर करते हुए लिखा- ‘धुरंधर टीम को बधाई। इस सिनेमाई अनुभव का हर पल लाजवाब रहा। भारतीय देशभक्तों की सच्ची कहानी पर आधारित... इसे थिएटर में देखना न भूलें।' धुरंधर की बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे एक महीने हो चुके हैं। इस एक महीने में फिल्म ने कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 774.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,241.67 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र के निधन पर पहली बार बोलीं हेमा मालिनी:कहा- उन्हें आंखों के सामने टूटते देखना मुश्किल था, अलग प्रेयर मीट रखना हमारा निजी मामला
Next Article
धुरंधर के शरारत गाने पर पाकिस्तानी लड़कियों का डांस वायरल:यूजर्स बोले- बहिष्कार के बाद इतना क्रेज; पाकिस्तान में बैन है रणवीर सिंह की फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment