Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिद्धू मूसेवाला के वर्ल्ड टूर का पोस्टर रिलीज:होलोग्राम टेक्निक से 3D में दिखेंगे, ​​​​​इटली में टीम से मिले पिता;​​ साइन टू गॉड रखा नाम

6 months ago

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के वर्चुअल टूर की तैयारी जोरो से चल रही है। अब इस टूर का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए इस पोस्टर में सिद्धू मूसेवाला के टूर का नाम 'साइन टू गॉड' लिखा है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने वर्चुअल टूर ऑर्गेनाइज कर रही टीम के सदस्यों से मिलकर उनकी तैयारियों की भी जानकारी ली। साइन टू गॉड नाम से मूसेवाला का एक गीत भी है। रिलीज किया गया पोस्टर AI की मदद से तैयार किया गया है। इसमें सिद्धू के सिग्नेचर लुक की झलक है। ये टूर 2026 में शुरू होगा। हांलाकि टूर में क्या होगा, कितने सॉन्ग होंगे, इसके बारे में बलकौर सिद्धू आने वाले दिनों में जानकारी देंगे। मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिला के मूसा गांव में हुआ था। 29 मई 2022 को उनकी मानसा के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार सिद्धू के बर्थडे से लेकर समय-समय पर उनकी यादों से जुड़ा कोई न कोई इवेंट ऑर्गेनाइज करवाता है। सिद्धू के वर्चुअल टूर से जुड़े PHOTOS... इटली की टीम कर रही होलोग्राम टूर ऑर्गेनाइज इंस्टाग्राम पर रिलीज किए गए सिद्धू मूसेवाला के वर्चुअल टूर के पोस्टर पर लिखा है कि इटली की टीम इस होलोग्राम टूर को ऑर्गेनाइज कर रही है। टीम की तैयारियां फाइनल हो चुकी हैं। इन तैयारियों को देखने के लिए मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बीते दिनों इटली में टीम के सदस्यों से भी मिले और तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि इस टूर में क्या होगा, वर्ल्डवाइड ये कैसे रिलीज होगा, इसमें सिद्धू के कौन से गाने शामिल होंगे, इसके बार में टीम ने अभी जानकारी शेयर नहीं की है। होलोग्राम टूर में कलाकार का 3D होलोग्राम स्टेज पर लाइव जैसा दिखाया जाता है। ऐसा लगता है जैसे वह कलाकार सच में स्टेज पर मौजूद हो। वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहा हो। सिद्धू की मां बोली- सिद्धू के लिखे लिरिक्स ही रिलीज होंगे इंस्टा पर शेयर की गई एक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने उन आरोपों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है सिद्धू के गीत AI से रिलीज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने इतने गीत लिखे हैं कि AI की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उसका लिखा हुआ बहुत सा मैटर पड़ा है। हम जब भी रिलीज करेंगे उसकी कलम से लिखे हुए गीत ही रिलीज करेंगे। पिता बलकौर बोले- सिद्धू के गीत उसे 30 साल जिंदा रखेंगे AI के जरिए गीत जारी होने के सवाल पर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि जो लोग मुकाबला नहीं कर पाते वो कुछ भी कहते रहते हैं। सिद्धू की कई रिकॉर्डिंग आज भी मौजूद हैं। इन्हें धीरे-धीरे रिलीज करेंगे। सिद्धू के फैंस उनके गीतों का इंतजार करते हैं। उनको सिद्धू के गीत अगले 30 साल तक मिलते रहेंगे। सिद्धू इतना लिखकर गया है कि वह लोगों को दिलों में अगले 30 साल तक जिंदा रहेगा। बर्थडे पर रिलीज मूसा प्रिंट 100 मिलियन क्लब में पहुंचा था सिद्धू मूसेवाला के 32वें जन्मदिन पर रिलीज हुई उनके तीन गीतों की एल्बम मूस प्रिंट 4 महीने में ही 100 मिलियन व्यू क्लब में शामिल हो गई थी। मूसेवाला की मौत के बाद भी उनके फैंस में उनका पहले वाला ही क्रेज है। एल्बम "मूसा प्रिंट" में 3 गाने थे। इनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल थे। इस एल्बम को रिलीज करते हुए उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि उनका मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। ----------- ये खबर भी पढ़ें... पंजाबी सिंगर बोले- एक फोटो से लॉरेंस से लिंक जुड़ा, मूसेवाला मेरा भाई था, पुलिस सिक्योरिटी होती तो बच जाता पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह से दोस्ती को लेकर सिंगर मनकीरत औलख ने चुप्पी तोड़ी है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सिद्धू हत्याकांड में उन पर लगने वाले सारे आरोप निराधार हैं। जिस जेल की फोटो की वजह से उनका संबंध लॉरेंस से जोड़ा जाता है, वह शो 2014 में जेल प्रशासन ने ही करवाया था। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर बोले- एक फोटो से लॉरेंस से लिंक जुड़ा:मूसेवाला मेरा भाई था, पुलिस सिक्योरिटी होती तो बच जाता; म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर घुसे
Next Article
सलमान खान और कबीर खान फिर साथ काम करेंगे?:'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर डायरेक्टर बोले- मैं और सलमान भी इस पर बात करते हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment