Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

साथ है सिर्फ हैंड बैग तो सस्ता मिलेगा फ्लाइट टिकट, इस एयरलाइन ने ग्राहकों को दिया तोहफा

1 week ago

Indigo lite Fare: इंडिगो ने इकॉनमी क्लास के यात्रियों के लिए एक नया किराया विकल्प लॉन्च किया है जिसका नाम इंडिगो लाइट रखा गया है. यह एयरलाइन के मौजूदा फेयर पोर्टफोलियो में एक नया इंट्री लेवल विकल्प है जो खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो सिर्फ केबिन बैगेज के साथ यात्रा करते हैं.  इस फेयर के जरिए यात्री सिर्फ उन्हीं सुविधाओं के लिए भुगतान करेंगे जिनका वे इस्तेमाल करते हैं जिससे उन्हें अपने ट्रैवल खर्च पर ज्यादा नियंत्रण और लचीलापन मिलेगा.

बुकिंग कब से शुरू होगी

इंडिगो लाइट फेयर की बुकिंग एक जुलाई 2026 से शुरू होगी और यह सिर्फ इंडिगो के डायरेक्ट चैनलों पर उपलब्ध रहेगी. इसमें कंपनी की वेबसाइट मोबाइल एप्लिकेशन और कॉन्टैक्ट सेंटर शामिल हैं यानी थर्ड पार्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर यह किराया विकल्प फिलहाल नहीं मिलेगा.

पेट्रोल पर 4 रुपये और डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने बढ़ाए 8.5 रुपये, जानें अब क्या होगा आपके ऊपर असर

कब से मिलेगी यह सुविधा

इस नए फेयर के तहत यात्रा 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी. यानी बुकिंग की शुरुआत और असल यात्रा की तारीख के बीच करीब दो हफ्ते का अंतर रखा गया है.

किन रूट्स पर लागू होगा

इंडिगो लाइट फेयर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के नॉन स्टॉप रूट्स पर लागू होगा. यह वन वे राउंडट्रिप और मल्टीसिटी तीनों तरह की यात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगा. यह सुविधा वयस्क और बच्चे दोनों तरह के यात्रियों के लिए लागू होगी.

देश में दो साल बाद 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल में 3 रुपए की गिरावट, किस कंपनी ने दी बड़ी राहत

बड़ी बात क्या है

इंडिगो लगातार अपने फेयर पोर्टफोलियो को यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बांटने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले भी कंपनी सेवर फ्लेक्सी और अपफ्रंट जैसे किराया विकल्प पेश कर चुकी है. इंडिगो लाइट के आने से उन यात्रियों को सीधा फायदा होगा जो कम सामान के साथ छोटी यात्राएं करते हैं और चेक्ड बैगेज पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते.

Click here to Read More
Previous Article
महीना शुरू होते ही बड़ी गिरावट! जेट फ्यूल की कम हुई कीमत, क्या अब सस्ता होगा हवाई सफर?
Next Article
PF क्लेम करना है? ठहरिए! आज काम नहीं करेगा EPFO पोर्टल, जानें कब से शुरू होंगी सेवाएं?

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment