Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सातवें आसमान पर यह एनर्जी स्टॉक, छप्पड़फाड़ मुनाफे के बाद अब एक्सपर्ट्स ने कहा- 74 रु. तक जाएगा भाव

7 months ago

Suzlon shares: विंड टर्बाइन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर 2025 तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया और छप्पड़फाड़ मुनाफा कमाया. आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स को इस स्टॉक पर मजबूत भरोसा है. ब्रोकर्स का कहना है कि सुजलॉन एनर्जी का ग्रोथ मजबूत बना हुआ है. ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी को शेयर के आने वाले समय में और बेहतर करने की उम्मीद है. 6.2 गीगावॉट के साथ कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत हुआ है.

बढ़ेगा कंपनी का प्रोडक्शन

कारोबारी साल 2028 तक इसके सालाना 9-10 गीगावाट तक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. ब्रोकरेज ने कहा, हमें उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 26/27/28 में 2.6/3.4/3.9 गीगावाट का उत्पादन करेगी. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में सुजलॉन के लगातार मजबूत प्रदर्शन और प्रॉफिट को हाइलाइट किया है. 

आनंद राठी ने कहा, "इसकी लगातार डिलीवरी और मजबूत सेक्टर टेलविंड को देखते हुए, हम स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग बनाए रखते हैं, इसका मूल्यांकन 40x सितंबर'27 ईपीएस पर करते हैं." ब्रोकरेज ने इसे 70 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने भी सुजलॉन के लिए अपने 'खरीदें' की रेटिंग को बरकरार रखा है और इसे 74 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. 

दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन 

सुजलॉन ने कारोबारी साल  2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 84 परसेंट, 145 परसेंट और 166 परसेंट बढ़कर क्रमशः 38.7 अरब, 7.2 अरब और 5.6 अरब रुपये तक पहुंच गया. सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भले ही पिछले एक साल में 14 परसेंट की गिरावट आई है, लेकिन बीते पांच सालों में इसमें 2009 परसेंट की तेजी भी आई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

मजबूत होगी देश की वायु सेना, HAL की अमेरिकी कंपनी के साथ डील; तेजस Mk1A के लिए इंजन की होगी सप्लाई 

Click here to Read More
Previous Article
कल्याण ज्वैलर्स की चमक बरकरार! तिमाही मुनाफा 260 करोड़ रुपए के पार
Next Article
SBI ने 100 अरब डॉलर मार्केट कैप छू कर रच दिया इतिहास, अब लक्ष्य ग्लोबल टॉप 10 बैंकों में शामिल होना

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment