Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

स्टार्टअप रियलिटी शो:अक्षय-करण जौहर जैसे सेलेब्स बन रहे स्टार्टअप शो के नए जज, साउथ इंडस्ट्री में भी यही ट्रेंड

5 months ago

कभी रियलिटी शो का मतलब होता था ड्रामा, इमोशनल बैकस्टोरी और सास-बहू वाला सस्पेंस। लेकिन अब टीवी और ओटीटी पर बैलेंस शीट, वैल्यूएशन और फंडिंग चर्चा का हिस्सा हैं। भारत में स्टार्टअप रियलिटी शो की शुरुआत 2022 में शार्क टैंक से हुई थी। प्रसारित होते ही ये सोशल मीडिया पर कुछ ही हफ्तों में वायरल हो गया था, अब 4 साल बाद शार्क टैंक जैसे कई शो प्रसारित हो रहे हैं। इस ट्रेंड के पीछे शार्क टैंक इंडिया की सफलता है। शार्क टैंक सीजन-3 को अनुमानित तौर पर 1.25 करोड़ भारतीयों ने देखा था, जिससे यह हिंदी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ‘सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड’ नॉन-फिक्शन शो बना था। इसके पूरे रन के दौरान कुल 8 करोड़ एपिसोड व्यूज दर्ज किए गए थे और पहले सीजन में 62 हजार कंपनियों की पिच आई थीं। शार्क टैंक इंडिया-प्लेटफॉर्म: सोनी नेटवर्क यह शो ग्लोबल शार्क टैंक फ्रेंचाइज का भारतीय संस्करण है। यह अब अपने 5वें सीजन तक पहुंच चुका है। पहले सीजन में ही 62 हजार स्टार्टअप्स ने इसके लिए अप्लाई किया था। जज: अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह भारत के सुपर फाउंडर्स-प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर असली फाउंडर्स बिजनेस आइडिया बड़े उद्योगपतियों के सामने पिच करते हैं। इस शो में 100 करोड़ रुपए का निवेश पूल रखा गया है, जिससे कंटेस्टेंट को फंडिंग मिलती है। जज: सुनील शेट्टी, डॉ. ए. वेलुमणि, नितीश मित्तर्सन पिच टु गेट रिच-प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार यह देश का पहला फैशन-स्टार्टअप रियलिटी शो है, जिसमें 14 फैशन फाउंडर्स अपने ब्रांड और कलेक्शन में निवेश पाने के लिए पेश करते हैं। इसमें 40 करोड़ रुपए के निवेश पूल रखा गया है। जज:अक्षय कुमार, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा। आइडियाबाज-प्लेटफॉर्म: जी5 शो में टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवाओं को अपने इनोवेटिव आइडियाज निवेशकों के सामने पेश करने का मौका मिलता है, जहां वे फंडिंग हासिल कर सकते हैं। इसमें एक्टर प्रतीक गांधी भी हैं। जज: अर्जुन वैद्य, जिमी मिस्त्री स्टार्टअप सिंघम-प्लेटफॉर्म: स्टार विजय तमिलनाडु का पहला बिजनेस रियलिटी शो है, जो शार्क टैंक इंडिया से प्रेरित है। इसमें युवा उद्यमियों को अपने बिजनेस आइडिया दिखाने और लाइफ-चेंजिंग फंडिंग हासिल करने का मंच मिलता है। जज: इस शो के जज हैं सीके कुमारवेल। नेनु सुपर वुमन-प्लेटफॉर्म: अहा ओटीटी यह तेलुगु भाषा का रियलिटी शो है, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है। इस शो में अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं अपने आइडियाज जज पैनल के सामने पेश करती हैं। जज: रोहित चेन्नामनेनी, श्रीधर गांधी, रेनुका बोदला
Click here to Read More
Previous Article
अभिजीत भट्टाचार्य के बर्थडे वीडियो पर बवाल:गणेश की तस्वीर के सामने पार्टी करते दिखे; उदित नारायण संग वायरल क्लिप पर सोशल मीडिया में मचा विवाद
Next Article
धनुष को ₹20 करोड़ का नोटिस:2016 की ठप फिल्म पर थेनांडल फिल्म्स ने मांगा हर्जाना, एक हफ्ते में जवाब देने का अल्टीमेटम कानूनी कार्रवाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment