Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस महाराष्ट्र से शुरू होगी:इलॉन मस्क की कंपनी के साथ डील करने वाला देश का पहला राज्य बना

6 months ago

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार (6 नवंबर) को इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया। इसके साथ ही महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है, जो स्टारलिंक की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस को अपनाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद मुंबई में स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर की मौजूदगी में ये समझौता साइन किया। अब सरकारी ऑफिस, गांवों और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। कहां-कैसे मिलेगी सर्विस महाराष्ट्र सरकार और स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच यह LoI साइन हुआ है। सर्विस सबसे पहले दुर्गम और अंडरसर्व्ड इलाकों में शुरू होगी। इसमें गडचिरोली, नंदुरबार, वाशिम और धाराशिव जैसे डिस्ट्रिक्ट शामिल हैं। ये सर्विस राज्य के डिजिटल महाराष्ट्र मिशन को सपोर्ट करेगी। EV चार्जिंग, कोस्टल डेवलपमेंट और डिजास्टर रेसिलिएंस प्रोग्राम से भी लिंक होगी। डिजिटल महाराष्ट्र मिशन के लिए गेम चेंजर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'बिग न्यूज। महाराष्ट्र स्टारलिंक से पार्टनरशिप करने वाला भारत का पहला राज्य बना। लॉरेन ड्रेयर का मुंबई में वेलकम किया। ये हमारे डिजिटल महाराष्ट्र मिशन के लिए गेम चेंजर है।' फडणवीस ने कहा, 'स्टारलिंक इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है। भारत में आने और महाराष्ट्र से पार्टनरशिप करने के लिए हम कंपनी का सम्मान करते हैं। इससे हम सैटेलाइट डिजिटल इंफ्रा में लीड करेंगे और PM मोदी के डिजिटल इंडिया को ग्रासरूट तक ले जाएंगे।' भारत में स्टारलिंक की कैसे हुई एंट्री स्टारलिंक दुनिया की सबसे बड़ी सैटेलाइट कंपनी है, जिसके पास हजारों कम्युनिकेशन सैटेलाइट हैं। जुलाई 2025 में कंपनी को टेलीकॉम मिनिस्ट्री से GMPCS लाइसेंस मिला। उसके बाद IN-SPACe की मंजूरी मिली थी। पहले मुंबई में 30-31 अक्टूबर को डेमो रन हुआ था। अब महाराष्ट्र पहला राज्य बना जो फॉर्मल पार्टनरशिप कर रहा है। अन्य राज्य अभी वेटिंग में हैं, कोई LoI साइन नहीं किया। कंपनी भारत में अनलिमिटेड डेटा प्लान ₹840 महीना और डिवाइस ₹33,000 में दे सकती है। रोलआउट टाइमलाइन और फायदा कंपनी का कमर्शियल लॉन्च 2026 की शुरुआत में हो सकता है। महाराष्ट्र में पायलट प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। ये खबर भी पढ़ें... मस्क की स्टारलिंक ने भारत में भर्ती शुरू की: फाइनेंस-अकाउंटिंग की जॉब्स निकाली; 2025 के अंत तक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मिलेगी इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। कंपनी फाइनेंस और अकाउंटिंग रोल्स के लिए उम्मीदवार ढूंढ रही है। यह देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने की दिशा में बड़ा कदम है। माना जा रहा है कि स्टारलिंक की सर्विस 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
वर्ल्डकप विनिंग टीम को सिएरा SUV गिफ्ट देगी टाटा:तीन डिस्प्ले और पैनारॉमिनक सनरूफ जैसे फीचर्स, लेवल-2 ADAS सेफ्टी के साथ 25 नवंबर को लॉन्चिंग
Next Article
मोटोरोला का मिड बजट रेंज फोन मोटो G67 पावर लॉन्च:स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी, कीमत ₹15,999

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment