Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सूर्यकुमार यादव के होते हुए शार्दुल ठाकुर को मिल गई कप्तानी, सूर्या के अलावा सरफराज और शिवम दुबे भी टीम में

6 months ago

2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का एलान कर दिया गया है. हैरानी की बात यह है कि टीम में सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और सरफराज खान के होने के बावजूद बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम की कमान सौंपी गई है. मुंबई इस टूर्नामेंट की गत विजेता है. 

मुंबई ने पिछले साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का खिताब जीता था, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं. टीम में विकेटकीपर के रूप में अंगकृष रघुवंशी और हार्दिक तमोर शामिल हैं. साथ ही तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और स्पिन ऑलराउंडर तनुश कोटियन को भी जगह मिली है.

26 नवंबर को लखनऊ में पहला मैच खेलेगी मुंबई की टीम

इस सीजन में रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में अब तक पांच मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 530 रन बनाने वाले सिद्धेश लाड को भी टीम में शामिल किया गया है. मुंबई की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 26 नवंबर को लखनऊ में रेलवे के खिलाफ खेलेगी.

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का एलीट डिवीजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. प्रतियोगिता का पहला दौर लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट दौर इंदौर में होगा 

9 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को 9 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे सीनियर खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ ही मैच खेल पाएंगे.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम- शार्दुल ठाकुर (कप्तान), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे और इरफान उमैर.

Click here to Read More
Previous Article
ट्रेविस हेड ने अकेले पलट दी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जिताया, इंग्लैंड 'जीता' हुआ मैच हारा
Next Article
ENG vs AUS Ashes: बल्लेबाजों के लिए काल बन रही पिच पर ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी, रचा इतिहास

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment