Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिरसा आला बाबा सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर बोले- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं; मासूम शर्मा के करीबी

4 months ago

हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर का नया सॉन्ग सुर्खियों के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में भी है। सिरसा आला बाबा टाइटल से जारी सॉन्ग लिरिक्स के कारण चर्चा में है। इसके बोल हैं- "सिरसा आला बाबा सै जो लारा लार चेलियां की।" सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स गाने को लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। वहीं दैनिक भास्कर एप से बातचीत में सिंगर हैरी लाठर ने साफ किया कि ये सॉन्ग किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं है। खास बात ये है कि सॉन्ग का वीडियो दिल्ली में शूट हुआ, हालांकि इसमें बैकग्राउंड सिरसा का है। 12 जनवरी को शिकारी म्यूजिक के ऑफिशियल अकाउंट से इसे रिलीज किया गया। गाने के वीडियो में हैरी के साथ कलाकार यशिका शर्मा भी हैं। सिंगर हैरी लाठर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के करीबियों में हैं। दोनों ही जींद के जुलाना के रहने वाले हैं। दोनों ने साथ भी काम किया है। गन कल्चर गानों को लेकर हुए विवाद में भी हैरी लाठर चर्चाओं में रहे। मासूम शर्मा के साथ हैरी के भी 2 गाने बैन हुए थे। सबसे पहले जानिए…सॉन्ग के वो लिरिक्स जो सुर्खियों में गाने के बोल हैं, "हां कदे सोना के, कदे मोना के, कदे बाजे फोन ये टीना के तेरे फोन पे फोन आ लिए, मेरे स्यामी तीना कै कितनी लांबी लिस्ट बता दे तेरी सहेलियां की। के सिरसा आला बाबा सै जो लारा लार चेलियां की, किस गेल करै कंपेयर उसका, आरा नाम क्राइम मैं। उसतै ज्यादा डबण तो मेरी गेली कॉलेज टाइम मैं, जैसे भी मारे ऊपर भरमार भेलियां की। बाबा धौरे नुए लागी रहवै लार चेलियां की। रै बाबा धौर नुए लागी रहवै लार चेलियां की।" यूजर्स के मिक्स कमेंट, कोर्ट के चक्कर से बचने की सलाह भी हैरी लाठर के सॉन्ग पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बाबा का पीछा छोड़ और कुछ लिख भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बाबा-चेली के अलावा और लाइन भी आएगी या आस छोड़ दें। एक ने लिखा- जमा गलत सॉन्ग है, कुछ ढंग का सॉन्ग बनाया करो भाई। बहुत से यूजर्स ने हार्ट और आग की इमोजी से रिएक्शन दिया है। अब पढ़िए सिंगर और उनके साथी ने क्या कहा... हैरी लाठर से जुड़ी 2 कॉन्ट्रोवर्सी...
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज:शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की दिखी इंटेंस केमिस्ट्री, नाना पाटेकर के किरदार ने भी खींचा ध्यान
Next Article
‘मुझे भाषा बोलने के लिए मजबूर मत करो’:एक्टर सुनील शेट्टी बोले- मराठी किसी के दबाव में नहीं, अपनी इच्छा से बोलेंगे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment