Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'सरके चुनर' गाना यूट्यूब से हटाया गया:लिरिक्स और विजुअल्स से अश्लीलता फैलाने का आरोप; अरमान मलिक-हरभजन सिंह ने भी विरोध जताया

3 months ago

अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवाद में फंस गया है। आम लोगों के विरोध और कानूनी शिकायतों के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी गाने का भारी विरोध किया जा रहा है। वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन प्रसून जोशी को आधिकारिक पत्र लिखकर गाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। AICWA का कहना है कि इस तरह का अश्लील और डबल मीनिंग कंटेंट भारतीय सिनेमा के लिए स्वीकार्य नहीं है। यूट्यूब से हटा गाने का वीडियो जैसे ही यह गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, यूजर्स ने इसके बोल और विजुअल्स को 'फूहड़' और 'डबल मीनिंग' बताया। विवाद इतना बढ़ा कि रिलीज के महज एक दिन बाद ही मेकर्स ने इसे हटा लिया। अब यूट्यूब पर गाने के लिंक को क्लिक करने पर वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो प्राइवेट है का मैसेज दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के वीडियो को डिलीट कर दिया है। अरमान मलिक और हरभजन सिंह ने जताया विरोध इस गाने को लेकर सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत की हस्तियों ने भी नाराजगी जताई है। सिंगर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर इस गाने की आलोचना करते हुए इसे गीत-लेखन के क्षेत्र में “गिरावट की नई मिसाल” बताया। वहीं, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने के कंटेंट का कड़ा विरोध किया है। लोगों का कहना है कि नोरा के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशंस काफी वल्गर हैं, जिसका युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। NHRC का नोटिस और दिल्ली पुलिस में शिकायत गाने के खिलाफ कानूनी शिकंजा भी कसता जा रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्तिजनक बोल के इस्तेमाल को लेकर फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में इस गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गाना समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देता है। शिकायतकर्ता ने लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम और कंपोजर अर्जुन जान्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिल्म 'केडी' का आइटम नंबर है सरके चुनर यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का एक आइटम नंबर है। इसमें नोरा फतेही ने घाघरा-चोली पहनकर डांस किया है। गाने का हुक स्टेप, जिसमें नोरा अपने पल्लू का इस्तेमाल करती हैं, रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था। हालांकि, फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त या नोरा फतेही की तरफ से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Click here to Read More
Previous Article
कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट मांगे:बोले- भीड़ देख लगा जैसे रैली चल रही हो; शो के प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे
Next Article
ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment