Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'सारी गरीबी दूर हो गई', सब्जी बेचने वाले के हाथ आए 11 करोड़ रुपये; इस तरह रातोंरात पलटी किस्मत

8 months ago

किस्मत कब किसकी पलट जाए इस बारे में कोई नहीं बता सकता. इंसान के हाथ सिर्फ मेहनत करना है. आज हम आपको अमित सेहरा नाम के एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी किस्मत भी रातोंरात पलट गई. अमित राजस्थान के कोटपुतली शहर से हैं और पेशे से सब्जी विक्रेता है. अमित ने पंजाब राज्य लॉटरी के दिवाली बंपर 2025 ड्रॉ में 11 करोड़ रुपये का इनाम जीता. 

दोस्त से उधार लेकर खरीदा टिकट 

32 साल के अमित सेहरा सब्जी बेचने के लिए एक छोटा सा ठेला लगाते हैं. लॉटरी में 1,000 रुपये के दो टिकट खरीदने के लिए अमित ने पंजाब के मोगा में एक दोस्त से पैसे उधार लिए. उन्होंने एक टिकट अपने लिए ली और दूसरी टिकट अपनी पत्नी के लिए ली, जिसकी कीमत .1,000 रुपये थी. यही टिकट करोड़ों का निकला. बठिंडा में सिर्फ 500 रुपये में खरीदे गए इस टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया.

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अमित ने कहा, "मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता. मैं पंजाब सरकार और लॉटरी एजेंसी का शुक्रिया अदा करता हूं. आज मेरा सारा दुख दूर हो गया." उन्होंने आगे कहा कि वह भगवान हनुमान के भक्त हैं. लॉटरी में जीती हुई रकम में से अमित अपने दोस्त की दोनों बेटियों को 50-50 लाख रुपये भेंट स्वरूप देगा. उन्होंने कहा, मैंने अपनी मां को खोया है इसलिए मैं बेटियों का दर्द समझता हूं. बाकी पैसे मेरे बच्चों की शिक्षा और घर बनाने में खर्च होंगे.''

अकाउंट में कैसे आएंगे पैसे? 

Punjab State Lottery की तरफ से भी खबर की पुष्टि की गई. उन्होंने बताया कि अमित ने 11 करोड़ रुपये के इनाम का दावा किया है. एक अधिकारी ने बताया, उन्होंने भटिंडा से टिकट खरीदा था. विजेताओं को लॉटरी टिकट के साथ-साथ बैंक और अपना पर्सनल डिटेल पंजाब गवर्नमेंट ऑफिस में जमा कराना है. 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

गजब! अभी आईपीओ खुला भी नहीं अरबों में खेलने लगे निवेशक, क्या आपने भी लगाया है पैसा? 

Click here to Read More
Previous Article
बैंक लोन फर्जीवाड़ा केस में अनिल अंबानी की और बढ़ीं मुश्किलें, 14 नवंबर को पेशी का ED ने भेजा समन
Next Article
भारतीय रुपये में नया जोश, 'करेंसी की रिंग' में निचले स्तर से उठकर अमेरिकी डॉलर को दी करारी शिकस्त

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment