Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सारा अली खान ने किए रुद्रनाथ बाबा के दर्शन:संकरे-पथरीले रास्तों से गुजरीं, 20 किलोमीटर पैदल चलीं, 17 को होंगे कपाट बंद

7 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मी दुनिया से छुट्टी लेकर पहाड़ों की सैर पर निकली हैं। उत्तराखंड पहुंची सारा ने आज 20 किलोमीटर की ट्रैकिंग पूरी कर बाबा रुद्रनाथ के दर्शन भी कर लिए हैं। सारा ने अपनी ये यात्रा बुधवार को गोपेश्वर के गंगोल गांव से शुरू की थी। इसके बाद बीती वह ल्वींटी बुग्याल पहुंची जहां पर रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने आज सुबह फिर से ट्रैकिंग शुरू की और दोपहर 2 बजे रुद्रनाथ बाबा के मंदिर तक पहुंच गईं। इस पूरी यात्रा के दौरान सारा कई पथरीले और संकरे रास्तों से गुजरीं, बीच में उन्हें कई स्थानीय ग्रामीण भी मिले, जो सारा को देखकर काफी खुश हो गए। बता दें कि रुद्रनाथ धाम के कपाट इस साल 17 अक्टूबर से शीतकालीन अवकाश के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर से चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन गद्दी गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी, जहां अगले छह माह तक नियमित पूजा-अर्चना होगी। रास्ते में ग्रामीणों से घुल-मिल कर देखा लोक जीवन सारा अली खान ने ट्रेकिंग के दौरान झोपड़ीनुमा ढाबों पर रुककर चाय पी और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने यहां के धार्मिक विश्वास, लोक जीवन और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जाना। अभिनेत्री ने पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण संस्कृति से खासा प्रभावित होकर इसे यादगार अनुभव बताया। सारा धाम के कपाट बंद समारोह में शामिल होंगी सारा अली खान शीतकालीन कपाट बंद होने के उत्सव में भी शामिल होंगी। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बीच उनके इस धार्मिक कदम को खूब सराहा जा रहा है। बता दें कि रुद्रनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह पांच बजे विधिवत शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है मंदिर इसके पहले मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और मंदार के सफेद पुष्पों से सजाया गया है। पुजारी और हकहकूकधारी जंगल से ये पुष्प लाए हैं, ताकि भगवान भोलेनाथ को शीतकालीन समाधि में सजाया जा सके। कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की डोली सूर्यास्त से पहले गोपीनाथ मंदिर में पहुंचाई जाएगी, जहां अगले छह महीने तक शीतकालीन पूजा-अर्चना आयोजित होगी। इस धार्मिक आयोजन में हकहकूकधारी, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु पहले से ही धाम में मौजूद हैं।
Click here to Read More
Previous Article
सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी:इंस्टाग्राम पर लिखा - मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड मेरे नाम है
Next Article
ट्रेड पेपर ने ‘शोले’ को डिजास्टर बताया था:फिर सफलता बनी बोझ; ‘बुनियाद’ से रमेश सिप्पी ने फिर रचा इतिहास, साबित किया जज्बा जिंदा है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment