Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग से लिया संन्यास:आखिरी फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च पर किया ऐलान

5 months ago

एक्टर थलापति विजय ने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 33 साल के लंबे फिल्मी करियर के बाद फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया है। विजय ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में तमिल फिल्म वेट्री से बाल कलाकार के तौर पर की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म नालैया थीरपू (1992) से बतौर हीरो डेब्यू किया। विजय ने यह घोषणा शनिवार को मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की। वह इस समय 51 साल के हैं और जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी। मंच से उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम बनाई थी और अब उनकी पार्टी 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी। फैंस को संबोधित करते हुए विजय ने कहा, "मेरे लिए एक ही बात मायने रखती है। लोग मेरे लिए थिएटर आते हैं और लाइन में खड़े होते हैं। इसलिए मैं अगले 30–33 साल उनके लिए खड़ा रहना चाहता हूं। अपने इन्हीं फैंस के लिए मैं सिनेमा से संन्यास ले रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि करियर के पहले दिन से उन्हें हर तरह की आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बावजूद उनके फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहे। विजय ने कहा कि 33 साल तक मिले इस प्यार और समर्थन को वह कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि विजय की 2015 की फिल्म पुली के बाद से उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। बीस्ट (2022), वारिसु (2023) और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT, 2024) जैसी फिल्मों को मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन कमाई अच्छी रही।
Click here to Read More
Previous Article
बॉलीवुड सिंगर के पिता आखिरी सांस तक गाते रहे:निधन से 2 दिन पहले गाया- न जी भरके जीना, ये क्या जिंदगी है; VIDEO सामने आया
Next Article
ड्रग केस में फंसे रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन:हैदराबाद पुलिस ने तलाश शुरू की, नाइजीरियन सप्लायर से ड्रग खरीदने और सेवन करने के आरोप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment